उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मण्डल में भारत रत्न बाबा साहब डा. भीमराव अम्बेडकर की 133वीं जयंती मनायी गयी

लखनऊ । पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मण्डल के मण्डल रेल प्रबन्धक कार्यालय के बहुउददे्शीय हाल में भारत रत्न बाबा साहब डा. भीमराव अम्बेडकर की 133वीं जयंती मनायी गयी। समारोह के अध्यक्ष मण्डल रेल प्रबन्धक आदित्य कुमार ने दीप प्रज्जवलन किया एवं बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण कर उनको श्रद्धासुमन अर्पित किया। इसके पश््चात मण्डल के कला समिति के कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक गीत प्रस्तुत किया गया।

कार्यक्रम के आरम्भ में मण्डल कार्मिक अधिकारी  बसंत लाल ने कार्यक्रम में पधारे अधिकारियों एवं कर्मचारियों का स्वागत करते हुए बाबा साहब के विचारों की वर्तमान समय में प्रासंगिकता पर अपने विचार प्रस्तुत किये। उन्होंने कहा कि बाबा साहब का व्यक्तित्व अपने आप में एक दर्शन है, तथा उनके समानता के सिद्धान्त हमें चिरकाल तक प्रेरित करते रहेंगें।


अपने अध्यक्षीय सम्बोधन में मण्डल रेल प्रबन्धक  आदित्य कुमार ने कहा कि बाबा साहब के विचार बड़े सार्थक हैं, हम संकल्प लेते है कि उनके द्वारा बताये आदर्शो को अपनायेगें व उनके द्वारा दिखाये गये मार्ग का अनुसरण करेगें। समाज के सबसे कमज़ोर व्यक्ति की मदद करें तथा बच्चों को अच्छी शिक्षा प्रदान करें। सामाजिक समानता की स्थापना ही बाबा साहब के जीवन का मुख्य उद्देश्य था।
इसके उपरांत एस.सी.एस.टी. एसोसिएशन के पूर्व मण्डल अध्यक्ष श्री सम्पतलाल मीना तथा ओ.बी.सी एसोसिएशन एवं नरमू के पधाधिकारियों ने कार्यक्रम में बाबा साहब के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विस्तृत प्रकाश डाला।


कार्यक्रम के अन्त में सहायक कार्मिक अधिकारी  एस. के. श्रीवास्तव ने सभी उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को धन्यवाद ज्ञापित किया तथा कार्यक्रम का संचालन मण्डल कार्मिक अधिकारी श्री बसंत लाल ने किया।
इस अवसर पर समस्त शाखाधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button