उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

सपा जिला कार्यालय पर बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर जी की मनाई जयंती

लखनऊ : जिला समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय 6, लाजपतराय भवन, कैसरबाग, लखनऊ में भारत रत्न बाबा साहब डाॅ. भीमराव आम्बेडकर की जयंती पर जिलाध्यक्ष जयसिंह ‘जयन्त’ एवम् जिला महासचिव शब्बीर अहमद खान ने बाबा साहब के बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण किया।
जिलाध्यक्ष जयसिंह ‘जयन्त’ ने कहा कि बाबा साहबभ् डाॅ0 भीमराव आम्बेडकर का जन्म 14 अप्रैल 1891 में हुआ था, इन्होंने संविधान का निर्माण किया और कहा कि शिक्षित बनो, संघर्ष करो। डाॅ. साहब ने समाज की गैरबराबरी के विरूद्ध आन्दोलन किया। अपनी जाति के कारण आम्बेडकर जी को सामाजिक प्रतिरोध का सामना करना पड़ा और आर्थिक रूप से गहरा भेदभाव सहन करना पड़ता था। समाजवादी पार्टी सदैव ही डाॅ. भीमराव आम्बेडकर जी के आदर्षों पर चलती आ रही है।
इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष गुड्डू लोधी, जिला प्रवक्ता रमेश सिंह ‘रवि’, लोहिया वाहिनी जिलाध्यक्ष शशिलेंद्र यादव, छात्रसभा जिलाध्यक्ष ओम कुमार लोधी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष छात्र सभा महेन्द्र कुमार यादव, राष्ट्रीय सचिव लोहिया वाहिनी सत्येन्द्र लोधी शिवम यादव ‘गोलू’ एवं रोहित वाल्मिकीके साथ अन्य कार्यकर्ताओं ने बाबा साहब के चित्र पर पुष्प अर्पित किये।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button