उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

महिला संवाद समारोह उत्तर विधानसभा क्षेत्र के उत्तर मण्डल -5 स्थित केसरिया भवन में आयोजित

लखनऊ : भाजपा लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी के नेतृत्व में चलाया जा रहा महिला संवाद समारोह कार्यक्रम का आयोजन उत्तर विधानसभा क्षेत्र के उत्तर मण्डल -5 की केसरिया भवन में आयोजित किया गया जिसमे लखनऊ महापौर सुषमा खर्कवाल, भाजपा नेत्री अपर्णा विष्ट, महिला मोर्चा अध्यक्ष सीता नेगी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

महापौर सुषमा खर्कवाल ने महिला संवाद समारोह में मातृशक्तियों से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के नेतृत्व में नारी रक्षा -सुरक्षा, सम्मान और महिला आरक्षण के विषयों पर चर्चा की और पुनः तीसरी बार देश के यशस्वी रक्षामंत्री एवं लखनऊ के लोकप्रिय सांसद राजनाथ सिंह को विजयी बनाने की अपील की।

इस अवसर पर महिला मोर्चा प्रदेश कार्यालय प्रभारी रमा सिंह,पार्षद मान सिंह,राघवराम तिवारी, जानकीपुरम प्रथम पार्षद निशा तिवारी, जानकीपुरम तृतीय पार्षद दीपक लोधी, मंडल अध्यक्ष राकेश पाण्डेय,महामंत्री रीना चौरसिया, अभिरुचि वाजपेयी , उत्तर मंडल अध्यक्षा दिव्यांशी, मंडल अध्यक्ष राकेश पाण्डेय, मनोज, मंडल महामंत्री संजय तिवारी, माला निगम, रूबी सिंह, शशि वर्मा, मीरा पाण्डेय, रेनू रावत, मानसिंह यादव, रचना, राजकुमारी मौर्या, सपना तिवारी, रीता, निशा सहित गणमान्य जन उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button