उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

मनोरंजन से भरपूर लाइव ऐक्शन फ़िल्म ‘लव यू शंकर’ का ट्रेलर जारी, फ़िल्म में दिखेगा पौराणिकता और आधुनिकता का अनोखा संगम

श्रेयस तलपड़े और तनीशा मुखर्जी स्टारर फ़िल्म 'लव यू शंकर' आस्था और भक्ति की दिलकश दास्तां बयां करती है_

लखनऊ : एनिमेशन और वास्तविक किरदारों के अद्भुत संगम से बनी अनोखी फ़िल्म ‘लव यू शंकर’ का बहुप्रतीक्षित ट्रेलर आज सोशल‌ मीडिया पर रिलीज़ कर दिया गया जिसे लोगों का काफ़ी अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है. पौराणिकता और आधुनिकता के मेल से बनी ‘लव यू शंकर’ धार्मिक आस्था, आपसी दोस्ती और रोमांच से भरपूर ऐसी मनोरंजक और जादुई कहानी को पेश करती है जिसे देखकर दर्शक पूरी तरह से मुग्ध हो जाएंगे.

ग़ौरतलब है कि ‘लव यू शंकर’ का निर्देशन राजीव एस. रूईया ने किया है, फ़िल्म की निर्माता हैं एसडी वर्ल्ड फ़िल्म्स प्रोडक्शन से संबंध रखने वाली सुनीता देसाई. फ़िल्म में श्रेयस तलपड़े, तनीशा मुखर्जी, अभिमन्यु सिंह, संजय मिश्रा, हेमंत पांडे और मन्न गांधी जैसे बेहतरीन कलाकार विविध तरह के रोचक किरदारों में दिखाई देंगे.
लव यू शंकर’ की कहानी का ताना-बाना बनारस जैसे पवित्र व आध्यात्मिक शहर के रूप में मान्यता रखने वाले बनारस की पृष्ठभूमि में बुना गया है. फ़िल्म की कहानी आठ साल के एक एक छोटे से बच्चे और विष्णु भगवान के अवतार माने‌ जाने वाले शिव के बाल स्वरूप के बीच बने अनूठे रिश्ते के इर्द-गिर्द घूमती है. यह फ़िल्म पूरी तरह से एक पारिवारिक फ़िल्म है जिसका लुत्फ़ पूरे परिवार के साथ मिलकर उठाया जा सकता है.
बड़े पर्दे पर तरह तरह की भूमिकाओं को उम्दा तरीके से निभाने के लिए जाने जाने वाले अभिनेता श्रेयस तलपड़े ने ट्रेलर रिलीज़ के बाद कहा, “इस फ़िल्म में काम करना मेरे लिए एक बेहद ख़ुशनुमां अनुभव रहा. यह एक ऐसी फ़िल्म है जिसे देखकर आपका दिल ख़ुश हो जाएगा और आप दुनिया में होने वाले चमत्कारिक घटनाओं को नये नज़रिए से देखने के लिए मजबूर हो जाएंगे. इस तरह की फ़िल्म सीधे दर्शकों के दिलों में उतरने का माद्दा रखती हैं जो हमारी फ़िल्म को और भी‌ ख़ास बनाती हैं. मुझे ‘लव यू शंकर’ जैसी बेहतरीन फ़िल्म की रिलीज़ का बेसब्री से इंतज़ार रहेगा.”

एक बेहद प्रतिभाशाली अभिनेत्री के तौर पर अपनी पहचान रखने वाली तनीषा मुखर्जी ने कहा, “मैं इस फ़िल्म का हिस्सा बनकर बेहद ख़ुश हूं. यह एक बेहद ख़ूबसूरत फ़िल्म है. यह एक ऐसी दास्तां बयां करती है जो सीधे तौर पर आपके दिल को छू जाएगी. यह फ़िल्म आपको जीवन में हरदम बड़ी सोच रखने की नसीहत भी देती है. ऐनिमेशन के रूप में पेश किये गये नन्हे शिव को देखकर आपके चेहरे पर मुस्कान आ जाएगी और उसकी हरकतें आपको ख़ूब गुदगुदाएंगी.”

‘लव यू शंकर’ के निदेशक राजीव एस. रूईया ने फ़िल्म के बारे में बात करते हुए कहा, “लव यू शंकर’ बनाने का हमारा मक़सद लोगों के चेहरों पर‌ मुस्कान लाना और उन्हें भक्ति भाव से परिपूर्ण इस अनूठी कहानी के ज़रिए प्रेरित करना है. यह फ़िल्म दर्शकों को बनारस की दिव्य और जादुई यात्रा पर ले जाएगी. एक ऐसा सफ़र है जो आपके लिये एक यादगार सफ़र साबित होगा.”

फ़िल्म की निर्माता और एसडी वर्ल्ड फ़िल्म प्रोडक्शन की संस्थापक सुनीता देसाई ने फ़िल्म की रिलीज़ को लेकर उत्सुकता जताते हुए कहा, “हम लव यूं शंकर को लोगों के सामने पेश करने के लिए बहुत ज़्यादा रोमांचित महसूस कर रहे हैं. हमें फ़िल्म की रिलीज़ के साथ साथ लोगों की प्रतिक्रिया का इंतज़ार कर रहे हैं. यह फ़िल्म यकीनन लोगों को काफ़ी पसंद आएगी.”

उल्लेखनीय है कि ‘लव यू शंकर’ इसी साल 19 अप्रैल को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी. इस अनूठी फ़िल्म को हिंदी के साथ साथ तमिल, तेलुगू और कन्नड़ भाषा में भी रिलीज़ किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button