उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

सामाजिक सद्भाव व अमन -चैन की दुआ के साथ सम्पन्न हुआ जश्न ए आज़ादी ट्रस्ट का रोजा इफ्तार

सभी धर्मसंप्रदायों के धर्म गुरुओ ने साथ बैठकर खोला रोजा, देश को दिया एकता- अखंडता का संदेश

सामाजिक सद्भाव व अमन -चैन की दुआ के साथ सम्पन्न हुआ जश्न ए आज़ादी ट्रस्ट कलखनऊ। रमजान के पवित्र अवसर पर सभी धर्म सम्प्रदाय के मध्य सद्भाव व भाईचारे को अटूट बनाये रखने की दुआ के साथ जश्न-ए- आजादी ट्रस्ट एवं उ.प्र. जिला मान्यता प्राप्त पत्रकार एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में एक रोजा इफ्तार का कार्यक्रम होटल रॉयल कैफे में सम्पन्न हुआ।इस ’रोज़ा इफ्तार’ पार्टी में विभिन्न धर्मो के अनुयाइयों, धार्मिक गुरुओं के साथ ही समाजसेवियों,पत्रकारो, राजनेताओं ने भारी संख्या में शिरकत की।

रोजा इफ्तार में शामिल होने वाली प्रख्यात हस्तियों में भाजपा नेता नीरज सिंह,लखनऊ मुस्लिम धर्मगुरु खालिद रशीद फिरंगी बौद्ध धर्मगुरु महेंदर सिंह,सरदार हरपाल सिंह जग्गी, फादर डोनाल्ड,डिसूजा,मौलाना यासु अब्बास, महापौर सुषमा खर्कवाल,रिटायर आई ए एस अनीस अंसारी,मान्यता प्राप्त संवाददाता समिति के अध्यक्ष हेमंत तिवारी,पूर्व आई ए एस अधिकारी दिवाकर त्रिपाठी,मुर्तुजा अली, अरशद मुर्तुजा सर्वेश,अस्थाना,मोहम्मद अली साहिल,भाजपा नेता कुंवर बासित अली,अनस उस्मानी,नवाब मसूद अब्दुल्लाह,सुशील दुबे,सुरेश पाण्डेय एडवोकेट,दिवाकर त्रिपाठी,समाजसेवी लखनलाल आहूजा,रोहित अग्रवाल व्यापार मंडल के अध्यक्ष संजय गुप्ता,मो अफजल, इंतिजार आब्दी, वाकास वारसी,प्रदीप सिंह बब्बू , यामीन खान,आदि प्रमुख थे।

जिन्होंने साम्प्रदायिक सद्भावना एवं सौहार्द की अनूठी मिसाल प्रस्तुत करते हुए लखनऊ की गंगा-जमुनी तहजीब में एक नया अध्याय जोड़ा।रोजे में आये हुए सभी प्रबुद्धजनों का स्वागत जश्न–ए-आजादी ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री मुरलीधर आहूजा, महामंत्री निगहत खान,अब्दुल वहीद,जुबैर अहमद, अज़ीज़ सिद्दीकी,वामिक खान ने किया।इस विशाल रोजा इफ्तार की विशेषता यह रही कि इसमें विभिन्न धर्मों एवं सम्प्रदायों के लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।रोजा इफ्तार के उपरान्त तमाम रोजेदारों ने नमाज अदा करते हुए देश की अखंडता,आपसी सौहाद्र एवं भाईचारा कायम रखने की दुआ की।

मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली द्वारा रोजेदारों को नमाज अदा करवायी। रोजा इफ्तार में सम्मलित भाजप के नेता नीरज सिँह ने कहा की लखनऊ की सरजमी पर आयोजित इस रोजा इफ्तार में नजर आ रहे अभूतपूर्व भाई चारे को देखकर मै अत्यंत अभिभूत हूँ, देश में इस भावना की अत्यंत जरूरत हैँ आने वाले लोकसभा चुनाव में उन्होंने लोगो से बढ़ चढ़ कर सहभागिता दे कर देश में मजबूत, स्थाई एवं विकासपरक सरकार को बनाने का आह्वान किया.


इस अवसर पर जश्न-ए-आजादी ट्रस्ट के महामंत्री मुरलीधर आहूजा ने कहा कि यह रोज़ा- इफ्तार सभी धर्मों के अनुयाइयों के सामूहिक सहयोग से सम्पन्न होता आया हैँ और यही इसका महत्व और विशेषता है। इस अवसर पर एसोसिएशन के चैयरमैन अजीज सिद्दीकी,महामंत्री अब्दुल वहीद और सचिव जुबैर अहमद ने कहा कि यह एसोसिएशन पत्रकारिता के दायित्व के साथ-साथ अपने सामाजिक एवं साँस्कृतिक दायित्व भी पूरी जिम्मेदारी से निभा रही है।इस इफ्तार में आपसी एकता, मैत्री सामाजिक सदभाव की भावना समाज के लिए एक नजीर प्रस्तुत करती है।

रोजा-इफ्तार में जश्न-ए-आजादी समिति के अध्यक्ष मुरलीधर आहुजा महामंत्री निगहत खान,अब्दुल वहीद,जुबैर अहमद,टीम केयर के अध्यक्ष शहजादे कलीम,महेश दीक्षित, ज़ुहैब उस्मानी, मोहम्मद इरफ़ान ,रजिया नवाज,अभय अग्रवाल, एम. एम. मोहसिन,शाहिद सिद्दीकी,नजम अहसन,परवेज अख्तर,संजय सिंह,तौसीफ हुसैन,अफाक मंसूरी, सैय्यद इक़बाल,महेश दीक्षित,कमर अली,इमरान खान,अनीस वारसी,भानु प्रताप सिंह एवं आरिफ मुकीम,तौकीर,मो इमरान,रशीद हुसैन,शबाब नूर,सय्यद गुलाम,विजय गुप्ता,सरफराज जाहिद,जावेद बेग,रामबाबू,अमरजीत कुरील, अवधेश सोनकर आदि शामिल थे.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button