उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

दिल्लीवासी कह रहे हैं कि हम भ्रष्टाचार का जवाब आम आदमी पार्टी को हरा कर देंगे : वीरेंद्र सचदेवा

नई दिल्ली  : दिल्ली भाजपा अध्यक्ष श्री वीरेंद्र सचदेवा ने कहा है कि आम आदमी पार्टी का लोकसभा अभियान लांच एक तरफ हंसी का विषय है जबकि दूसरी तरफ यह एक स्वीकृति है कि आप नेता समझते हैं कि अब अरविंद केजरीवाल को शीघ्र ही जमानत नहीं मिलेगी।

श्री सचदेवा ने कहा है कि आप नेता गलती में हैं अगर वह सोचते हैं कि केजरीवाल के जेल के पीछे खड़े फोटो दिखाकर वे सहानुभूति का वोट उत्पन्न कर सकते हैं, दिल्ली के लोग आज जल्दी में लॉन्च किए गए अभियान पोस्टर पर हंस रहे हैं।

दिल्ली के लोग कह रहे हैं कि जेल का जवाब वोट से कहना समझ में नहीं आता, दिल्ली के लोग केजरीवाल को वोट से चोट देंगे।

श्री सचदेवा ने कहा है कि दिल्लीवासी कह रहे हैं कि हम भ्रष्टाचार का जवाब आम आदमी पार्टी को हरा कर देंगे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button