उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

शत-प्रतिशत मतदान कर मतदाता बचा सकते हैं लोकतंत्र की गरिमा : डॉ. लीना मिश्र

बालिका विद्यालय में मतदाता जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन

लखनऊ:  बालिका विद्यालय इंटरमीडिएट कॉलेज, मोती नगर, लखनऊ में आज मतदाताओं को जागरूक करने हेतु विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए बालिका विद्यालय की प्रधानाचार्य डॉ लीना मिश्र ने छात्राओं को लोकतंत्र और मतदान के महत्त्व को विस्तार से बताया। इसके पश्चात चुनावी साक्षरता क्लब की नोडल अधिकारी उमा रानी यादव और शालिनी श्रीवास्तव तथा कला शिक्षिका रागिनी यादव के निर्देशन में विद्यालय की समस्त शिक्षिकाओं और छात्राओं द्वारा मतदान करने हेतु शपथ ली गई। इसके पश्चात छात्राओं एवं शिक्षिकाओं ने “सारे काम छोड़ दो, सबसे पहले वोट दो”, “अपनी ताकत को पहचान, चलो करें हम सब मतदान” आदि नारे लगाते हुए मतदाता जागरूकता रैली निकाली जिससे शत प्रतिशत मतदान संभव हो सके। इसके बाद छात्राओं ने रंगोली प्रतियोगिता में भी प्रतिभाग किया।

इसमें विजयी छात्राओं को पुरस्कृत किया जाएगा। इसके अतिरिक्त बैनर्स, फ्लेक्स, लोगो इत्यादि के माध्यम से रैली निकाल कर भी मतदाताओं को अपने मताधिकार का प्रयोग करने हेतु जागरूक करने का अभियान शुरू किया गया। इस कार्यक्रम में विद्यालय की समस्त शिक्षिकाओं, छात्राओं और कर्मचारियों ने पूरे उत्साह से प्रतिभाग किया।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button