उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

रघुवीर अम्बर की “मेघदूतम” एकल प्रदर्शनी 9 अप्रैल से

जबलपुर मध्यप्रदेश के वरिष्ठ चित्रकार रघुवीर अम्बर के 23 कलाकृतियों की एकल प्रदर्शनी 9 अप्रैल से, सराका आर्ट गैलरी में

लखनऊ :  नगर के माल एवेन्यू स्थित होटल सराका के सराका आर्ट गैलरी में मध्यप्रदेश जबलपुर के रहने वाले वरिष्ठ साहित्यकार व चित्रकार रघुवीर अम्बर की 23 कलाकृतियों की प्रदर्शनी मंगलवार, 9 अप्रैल 2024 से लगाई जा रही है।


श्री अम्बर के चित्रों की इस एकल प्रदर्शनी शीर्षक “ मेघदूतम ” की क्यूरेटर डॉ वंदना सहगल हैं। इस प्रदर्शनी का उद्घाटन 9 अप्रैल 2024 को सायं 6 बजे मुख्य अतिथि देश के प्रख्यात कवि,लेखक नरेश सक्सेना करेंगे।
जानकारी देते हुए प्रदर्शनी के कोऑर्डिनेटर भूपेंद्र कुमार अस्थाना ने बताया कि रघुबीर अम्बर के सभी पेंटिंग्स महाकवि कालिदास के काव्यकृति मेघदूतम के चुनिन्दा श्लोकों पर आधारित हैं। सभी चित्र जलरंग में पेपर पर बनाया गया है।
–

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button