उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ
शालिनी सिंह रालोद महिला प्रकोष्ठ नारी शक्ति संगठन उत्तर प्रदेश की प्रदेश महासचिव पद पर मनोनीत

लखनऊ। राष्ट्रीय लोकदल की महिला प्रकोष्ठ नारी शक्ति संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्ष मनीष अहलावत ने राष्ट्रीय लोक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह के निर्देश पर,प्रदेश अध्यक्ष रामाशीष राय की संस्तुति से व राष्ट्रीय सचिव अनुपम मिश्रा के अनुमोदन पर शालिनी सिंह को नारी शक्ति संगठन उत्तर प्रदेश की प्रदेश महासचिव पद पर मनोनीत किया है।

अनुपम मिश्रा ने कहा कि शालिनी सिंह जुझारू व कर्मठ महिला हैं। उनके साथ आने से प्रदेश में राष्ट्रीय लोकदल महिला प्रकोष्ठ को शक्ति मिलेगी तथा अधिकांश संख्या में महिलाएं संगठन से जुड़ेंगीं । शालिनी सिंह विगत एक दशक से महिला उत्थान व विकास के कार्यों में सतत रूप से सक्रिय हैं।



