उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

फीनिक्स यूनाइटेड विमेंस प्रीमियर लीग में दिखा महिलाओं का क्रिकेटिंग कौशल

लखनऊ : महिला दिवस समारोह के तहत फीनिक्स यूनाइटेड लखनऊ द्वारा फीनिक्स यूनाइटेड महिला प्रीमियर लीग के सीजन 3 का आयोजन किया गया। 8 मार्च से प्रत्येक सप्ताहांत में 5 खिलाड़ियों की 26 टीमों के बीच कुल 90 क्रिकेट मैच खेले गए | इसमें स्कूल, कॉलेज और क्लब तीन कैटेगरी बनाई गई थी। जिसमें स्कूल कैटेगरी में जीसीआरजी स्कूल, क्लब कैटेगरी में ज्योति क्लब व कॉलेज कैटेगरी में नवयुग कॉलेज विजयी रही। फीनिक्स यूनाइटेड आलमबाग द्वारा विजेता टीम को एक भव्य ट्रॉफी व 25000 रुपये व उप विजेता टीम को ट्रॉफी व 15000 का पुरस्कार दिया गया व अन्य प्रतिभागियों को उनकी निपुणता के लिए प्रमाण पत्र और उपहार प्रदान किए गए।

फीनिक्स यूनाइटेड महिला प्रीमियर लीग 4 हफ्ते तक चलने वाला इनडोर क्रिकेट टूर्नामेंट था। हर शनिवार और रविवार को तीन हफ्तों तक क्वालीफायर मैच खेले गए। चौथे वीकेंड में, प्रत्येक समूह की टॉप रैंकिंग टीमों के बीच सेमीफाइनल मुकाबले हुए और फाइनल रविवार के दिन खेला गया।

पीयूडब्ल्यूपीएल ’24 के दौरान सभी टीमों ने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन किया और एक दूसरे को कड़ी टक्कर दी।

संजीव सरीन, सीनियर सेंटर डायरेक्टर, फीनिक्स मिल्स ने कहा, “हमें खुशी है कि फीनिक्स यूनाइटेड विमेंस प्रीमियर लीग – पीयूडब्ल्यूपीएल ’24 को हमारे संरक्षकों ने पसंद किया। सभी टीमों ने बड़े उत्साह के साथ खेला और टीम भावना का प्रदर्शन किया। मैं सभी विजेता टीमों को बधाई देता हूं और आशा करता हूं कि हम भविष्य में भी इस तरह के रोमांचक और चुनौतीपूर्ण आयोजन के माध्यम से खेलों में अपना योगदान देना जारी रखेंगे। इस लीग मैच की लोकप्रियता और पब्लिक डिमांड को देखते हुए हमने पीयूडब्ल्यूपीएल का आयोजन प्रत्येक वर्ष करने का निर्णय लिया है।”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button