उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

जय श्री श्याम वेलफेयर फाउंडेशन के होली मिलन कार्यक्रम में पहुंचे महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी

लखनऊ :  कैंट विधानसभा कृष्णा नगर के मंडल दो पर जय श्री श्याम वेलफेयर फाउंडेशन तत्वावधान में होली मिलन समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमे बतौर मुख्य अतिथि भाजपा लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी, समाजसेविका नम्रता पाठक उपस्थित रहें।

महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने होली की मंगल शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सभी क्षेत्रवासियों को यह होली खुशाली समृद्धि एवं वैभव लेकर आए लखनऊ के लोकप्रिय सांसद एवम भारत सरकार के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह द्वारा लखनऊ शहर में विश्वस्तरीय परियोजनाओं को धरातल पर उतार कर लखनऊ शहर एक अगल पहचान देने का काम किया है.

कुछ दिन पहले चौधरी चरण सिंह अमौसी एयरपोर्ट के टर्मिनल तीन लोकार्पण किया गया था आज से विश्व स्तरीय उड़ानों का संचालन शुरूआत हो गया है अब हवाई चप्पल पहने वाला नागरिक अब हवाई जहाज का सफर कर रहा है ये सब केंद्र एवम राज्य की डबल इंजन की भाजपा सरकार ने संभव करने का काम किया है। आगामी लोकसभा चुनाव में बड़ी संख्या में कमल का बटन दबाकर राजनाथ सिंह जी को ऐतिहासिक जीत दर्ज कराकर सदन में पहुचाए ।

कार्यक्रम में नगर उपाध्यक्ष धनश्याम दास अग्रवाल, विवेक सिंह तोमर, महिला मोर्चा अध्यक्ष सीता नेगी, ए.के. गोयल, अमित द्विवेदी, मंडल अध्यक्ष मनोज लोधी, कार्यक्रम आयोजक माया सिंह, हरशरण लाल गुप्ता, नितिन तिवारी एवम अन्य सम्मानित जन उपस्थित रहे.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button