उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

भाजपा विगत दस वर्षों में हुए देश के सांस्कृतिक, आर्थिक, सामरिक विकास को लेकर जनता के बीच संवाद करेगी : धर्मपाल सिंह

भाजपा की डबल इंजन सरकार ने उत्तर प्रदेश को दंगा मुक्त, माफियामुक्त तथा अपराधी मुक्त करते हुए सुदृढ़ कानून व्यवस्था से सुशासन स्थापित किया स्वतंत्र देव सिंह

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री (संगठन)  धर्मपाल सिंह एवं लोकसभा चुनाव प्रबंधन समिति के प्रदेश संयोजक व जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने सोमवार को सहारनपुर के भाजपा जिला कार्यालय पर संगठनात्मक बैठक में शक्तिकेन्द्र पर आयोजित होने वाली नुक्कड़ सभाओं के वक्ताओं के साथ संवाद किया।

धर्मपाल सिंह ने कहा कि भाजपा प्रत्येक शक्ति केन्द्र पर नुक्कड़ सभाओं के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में विगत दस वर्षों में हुए देश के सांस्कृतिक, आर्थिक, सामरिक विकास को लेकर जनता के बीच संवाद करेगी।

प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह ने कहा कि सम्पर्क व संवाद के माध्यम से जनता के बीच सरकार का लेखा-जोखा तथा पार्टी की विचारधारा पहुंचाना भाजपा की परम्परा में निहित है। घर-घर सम्पर्क, बैठकों, गोष्ठियों, नुक्कड़ सभाओं, जनसभाओं व रैलियों के माध्यम से भाजपा जनता के बीच अपनी बात लेकर पहुंचती है। नुक्कड़ सभाओं के माध्यम से पार्टी गांव, गली, मोहल्लों, चौपालों तक जनसंवाद करेगी।

विगत दस वर्षों में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में गांव, गरीब, किसान की उन्नति को लक्ष्य बनाकर सेवा, सुशासन व गरीब कल्याण के पथ पर देश मजबूती से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि नुक्कड़ सभाओं के माध्यम से एक ओर हमें मोदी सरकार व योगी सरकार की उपलब्धियों, ऐतिहासिक निर्णयों को जनता के बीच में रखना है साथ ही सपा, बसपा व कांग्रेस सहित तमाम विपक्षी दलों की सरकारों और मोदी-योगी सरकार के बीच के फर्क को भी बताना है। जहां भाजपा सरकार का मतलब सबका साथ, सबका विकास और पूरी ईमानदारी के साथ चलाना है वहीं सपा-कांग्रेस सरकारें अराजकता, भ्रष्टाचार और गुण्डाराज के लिए जानी जाती रही है।

लोकसभा चुनाव प्रबंधन समिति के प्रदेश संयोजक व जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि पश्चिम उत्तर प्रदेश में सपा-बसपा की सरकारों के समय व्यापारियों से रंगदारी व चौथ वसूली की जाती थी, व्यापारी पलायन को मजबूर थे। शोहदों के डर से बहन-बेटियों का घर से निकलना मुश्किल हो गया था।

उत्तर प्रदेश की पहचान दंगा प्रदेश के रूप में होती थी। गन्ना किसानों का भुगतान नहीं होता था। प्रदेश में अराजकता, गुंडागर्दी व माफियाराज को सत्ता का संरक्षण प्राप्त था।  सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व भाजपा की डबल इंजन सरकार ने उत्तर प्रदेश को दंगा मुक्त, माफियामुक्त तथा अपराधी मुक्त करते हुए सुदृढ़ कानून व्यवस्था से सुशासन स्थापित किया। आज देश के साथ ही उत्तर प्रदेश भी विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है।

सुरक्षा के वातावरण में आये निवेश से रोजगार के नए अवसर सृजित हुए है। राममंदिर निर्माण, काशी विश्वनाथ कॉरिडोर सहित विभिन्न धार्मिक, आध्यात्मिक तथा सांस्कृतिक केन्द्रों के विकास से सदियों की प्रतिक्षा व अभिलाषा भी पूर्ण हुई और पर्यटन से जनता का आर्थिक विकास भी हुआ। उन्होंने कहा कि बदले हुए देश व प्रदेश की पटकथा हमें नुक्कड़ सभाओं के माध्यम से जनता के बीच पहुंचाना है।

इस दौरान प्रमुख रुप से उत्तर प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री जसवंत सैनी, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष बृज बहादुर पाठक, लोकसभा क्लस्टर प्रभारी एमएलसी सतपाल सैनी, भाजपा जिला प्रभारी डी के शर्मा, महानगर प्रभारी वाई पी सिंह, विधायक राजीव गुम्बर, देवेंद्र निम, मुकेश चौधरी, कीरत सिंह, लोकसभा प्रभारी नवाब सिंह नागर, महापौर डॉ. अजय कुमार सिंह, भाजपा ज़िलाध्यक्ष डॉ महेंद्र सैनी, महानगर अध्यक्ष पुनित त्यागी सहित सभी पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button