उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

लोकतंत्र बचाओ रैली में सीपीआई(एम) कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

नई दिल्ली : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ आज दिल्ली के रामलीला मैदान में इंडिया गठबंधन की लोकतंत्र बचाओ महा रैली हुई जिसे मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव कामरेड सीताराम येचुरी, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव, कांग्रेस नेता राहुल गांधी, प्रियंका वाड्रा सहित इंडिया गठबंधन में शामिल विभिन्न दलों के राष्ट्रीय नेताओं ने संबोधित किया और देश में लोकतंत्र को बचाने के लिए लोकसभा चुनाव 2024 में भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने का आह्वान किया गया।

रैली में हिस्सा ले रहे माकपा नेता गंगेश्वर दत्त शर्मा ने कहा कि रामलीला मैदान में लोकतंत्र बचाओ रैली ऐतिहासिक रूप से सफल रही उक्त रैली में अपार जनसमूह ने हिस्सा लिया।


रामलीला मैदान में हुई रैली में सीपीआई (एम) गौतम बुध नगर जिला नेता गंगेश्वर दत्त शर्मा, लता सिंह, विक्की मिश्रा, रेखा चौहान, गुड़िया देवी सहित बड़ी संख्या में सीपीआई (एम) पार्टी के कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button