संरक्षा सलाहकारों द्वारा समपार/रेल उपयोगकर्ताओं को नुक्कड़ नाटक के माध्यम से ज्ञान दिया गया

लखनऊ । पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मण्डल में संरक्षा के प्रति जागरुक करने के उद्देश्य हेतु मण्डल रेल प्रबंधक आदित्य कुमार के मार्गदर्शन एवं वरिष्ठ मण्डल संरक्षा अधिकारी डा. शिल्पी कन्नौजिया के निर्देशन में लखनऊ-बाराबंकी खंड में समपार संख्या 06 स्पेशल, 03 एएमएल स्पेशल एवं 04 एमएल स्पेशल तथा लखनऊ जं. स्टेशन पर संरक्षा जागरूकता अभियान के तहत संरक्षा सलाहकारों द्वारा समपार/रेल उपयोगकर्ताओं को नुक्कड़ नाटक के माध्यम से संरक्षा ज्ञान दिया गया।

संरक्षा ज्ञान के अंतर्गत रेल/समपार उपयोगकर्ताओं को अनाधिकृत स्थानों से रेलवे ट्रैक पार न करने, समपार अथवा उपरिगामी सेतु से ट्रैक पार करने एवं रेलगाड़ियों में चैन पुलिंग न करने तथा ज्वलनशील पदार्थों को साथ लेकर यात्रा न करने हेतु जागरुक किया गया। इसके साथ ही गेटमैन पर अनाधिकृत दबाव नहीं डालने, क्षतिग्रस्त रेलवे फाटको पर सावधानी बरतने, रेलवे ट्रैक व विद्युत पोल से सुरक्षित दूरी बनाए रखने तथा लाइन किनारे मवेशियों को न आने देने के संबंध में संरक्षा जानकारी प्रदान की गयी। इस अवसर पर 200 संरक्षा जागरुकता संबंधित पोस्टर एवं पंपलेट का वितरण भी किया गया।



