उत्तर रेलवे,लखनऊ मंडल के 31 कर्मचारी हुए सेवानिवृत्त
सेवानिवृत्ति कार्यक्रम में समापक भुगतान प्रपत्र प्रदान किया गया

लखनऊ :उत्तर रेलवे, लखनऊ मंडल के 31 रेल कर्मचारी अपनी रेल सेवा से निवृत्त हुए I इन सभी सेवानिवृत्त कर्मचारियों को 01 मार्च 2024 को मंडल कार्यालय के सभागार में आयोजित सेवानिवृत्ति समारोह के अंतर्गत प्रत्येक सेवानिवृत्त कर्मचारी को समापक भुगतान प्रपत्र प्रदान किया गया जिसका भुगतान कर्मी के नामांकित बैंक खाते में सीधे RTGS के माध्यम से भेजा जायेगा एवं कर्मचारी के खाते में स्वतः क्रेडिट हो जायेगा |

इन कर्मचारियों को कुल ₹ 8,80,21,464/- का भुगतान किया गया I इस कार्यक्रम के प्रारंभ में मंडल कार्मिक अधिकारी, आर. सी. बैरवा ने सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों का स्वागत किया तथा उनकी रेल सेवाओं हेतु सभी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए प्रत्येक सेवानिवृत कर्मचारी को गोल्ड कोटेड चांदी का पदक प्रदान कर सम्मानित किया.

इसके उपरांत मण्डल रेल प्रबंधक, एस. एम. शर्मा ने प्रत्येक कर्मचारी को समापक भुगतान प्रपत्र प्रदान किया गया तथा सेवानिवृत्त होने वाले सभी कर्मचारियों को अपनी शुभकामनाएं देते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु होने की कामना की I



