उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

उत्तर रेलवे के मुख्यालय,नई दिल्ली से वरिष्ठ उप महाप्रबंधक का अयोध्या आगमन

अयोध्या धाम जं.,अयोध्या कैंट सहित निकटवर्ती स्टेशनों का किया निरीक्षण

लखनऊ :उत्तर रेलवे के मुख्यालय, बड़ौदा हाउस, नई दिल्ली से वरिष्ठ उप महाप्रबंधक, डॉ. मोनिका अग्निहोत्री का अपने निरीक्षण कार्यक्रम के तहत अयोध्या आगमन हुआ I अपने इस कार्यक्रम के अंतर्गत उन्होंने अयोध्या धाम जं., अयोध्या कैंट सहित अन्य निकटवर्ती स्टेशनों दर्शननगर तथा सालारपुर की कार्यप्रणाली एवं रेल परिचालन की जानकारी प्राप्त की.

उन्होंने अयोध्या धाम जं. स्टेशन पर उपलब्ध यात्री सुविधाओं, यात्री आश्रय, खानपान की व्यवस्था, यात्री प्रबंधन की नीति, आस्था कमांड सेंटर, एकीकृत कमांड सेंटर, प्लेटफॉर्म, स्टेशन परिसर, टिकटिंग प्रणाली सहित अन्य समस्त व्यवस्थाओं का अवलोकन किया तथा विशेष गाड़ियों से आए रेल यात्रियों से संवाद करते हुए रेल यात्रियों विशेषकर महिलाओं को प्रदान की जाने वाली सुविधा एवं सुरक्षा की जानकारी प्राप्त कर उनके विचारों से अवगत हुईं.

उन्होंने दर्शननगर एवं सालारपुर स्टेशनों पर पहुंचकर यात्रियों हेतु उपलब्ध कराई जाने वाली सुविधाओं सहित ट्रेन परिचालन की व्यवस्था को परखा तथा अयोध्या कैंट स्टेशन पर यात्रियों के सुगम आवागमन तथा यात्री हितों को ध्यान में रखते हुए निरीक्षण किया I वरिष्ठ उप महाप्रबंधक ने यात्री सेवा तथा संरक्षा को प्रथम वरीयता प्रदान करते हुए कार्य करने के निर्देश दिए I इस निरीक्षण कार्यक्रम में अपर मण्डल रेल प्रबंधक, अयोध्या, सचिन वर्मा सहित मण्डल के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे ी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button