नव अंशिका फाउंडेशन की ओर से नव अंशिका महिला माह की शुरुआत शुक्रवार 1 मार्च से

लखनऊ : नव अंशिका फाउंडेशन की ओर से नव अंशिका महिला माह की शुरुआत शुक्रवार 1 मार्च से होगी। इस साल चूंकि महिला दिवस शुक्रवार को मनाया जा रहा है इसलिए मार्च माह के सभी पांचों शुक्रवारों को, “मिशन शक्ति” को समर्पित प्रेरक कार्यक्रम “शक्तिस्वरूपा उत्सव” के अंतर्गत आयोजित किये जा रहे हैं। इसमें विभिन्न वर्गों से सम्बंध रखने वाली यूपी की सशक्त बेटियों को शामिल किया जाएगा। यह कार्यक्रम 1, 8, 15, 22 और 29 मार्च को होंगे।
नव अंशिका फाउंडेशन संस्था की अध्यक्षा नीशू त्यागी की अगुआई में 1 मार्च 2024 समय 12.30 बजे से गोमती नगर के रेल विहार कालोनी के घरों में काम करने वाली महिलाओं को “नव अंशिका श्रमदेवी शक्ति सम्मान” दिया जाएगा।
अतः आप से अनुरोध है की 1 मार्च 2024 समय 12.30 बजे से गोमती नगर के रेल विहार कालोनी के घरों में काम करने वाली महिलाओं को “नव अंशिका श्रमदेवी शक्ति सम्मान” समारोह के आयोजन मे आप अपने सम्मानित समाचार पत्र पत्रिका न्यूज़ चैनल से प्रेस रिपोटेर व फोटोग्राफर भेजकर प्रमुखता से प्रकाशित कराकर कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना योगदान प्रदान करे I
नव अंशिका फाउंडेशन सदेव आपकी आभारी रहेगी I



