उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

दिल्ली भाजपा ने लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर औपचारिक घोषणा की व लोगों से संकल्प पत्र के लिए सुझाव मांगे

दिल्ली की बेहतरी और समृद्धि के लिए भाजपा कार्यकर्ता सभी वर्गों के लोगों से सुझाव मांगेंगे : वीरेन्द्र सचदेवा

नई दिल्ली : दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा एवं विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी ने  औपचारिक तौर पर लोकसभा चुनाव 2024 के प्रचार प्रसार की शुरुआत की जिसके अंतर्गत पार्टी ने संकल्प पत्र 2024 के लिए जनता से सुझाव अभियान लेने के अभियान की घोषणा की।

इस संकल्प पत्र सुझाव अभियान की शुरुआत स्वयं  वीरेन्द्र सचदेवा एवं रामवीर सिंह बिधूड़ी ने अपने अपने सुझाव इस हेतू प्रदेश कार्यालय में रखी गई सुझाव पेटीका में डालकर किया।

प्रेसवार्ता में प्रदेश महामंत्री हर्ष मल्होत्रा, प्रदेश मीडिया प्रमुख  प्रवीण शंकर कपूर एवं मीडिया रिलेशन प्रमुख  विक्रम मित्तल उपस्थित थे।

वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा कि नरेन्द्र मोदी की सरकार जनता की सरकार है इसलिए 2024 के संकल्प पत्र बनाने के लिए जनता से सुझाव लेकर उनके आधार पर भाजपा के दिल्ली संकल्प पत्र में शामिल करने के लिए इस अभियान की शुरुआत की गई है।

15 मार्च तक चलने वाले इस अभियान में भाजपा कार्यकर्ता दिल्ली के हर बाजार और घर-घर तक जाकर विकसित भारत के लियें लोगों के सुझावों को लेकर सुझाव पेटीका में इकट्ठा करने का काम करने करेगें।

वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा कि इससे पहले भी साल 2014 में हमने लोगों से सुझाव मांगकर मेनिफेस्टों तैयार किया गया था और बताते हुए खुशी हो रही है कि मेनिफेस्टों में लिए गये 530 बिंदुओं में से 529 पर हमने काम किया यानि लगभग 99 फीसदी कार्य पूरा किया गया। फिर 2019 में सुझावों के आधार पर तैयार मेनिफेस्टों में 234 में से 222 सुझाव को यानि कुल 95 फीसदी पर कार्य पूरे किए गए।

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि इस बार संकल्प पत्र तैयार करने के लिए भाजपा कार्यकर्ता दिल्ली के समाजिक संस्थानों, बाजारों, व्यापारिक संस्थानों, खिलाड़ियों, शिक्षकों, रंगमंच अभिनेताओं तक पहुंचकर उनसे सुझाव लिया जाएगा और दिल्ली एवं भारत को बेहतर बनानें लिए सुझाव मांगेंगे।

उन्होंने कहा कि दिल्लीवासी अपना सुझाव भाजपा द्वारा लॉच नंबर 9090902024 पर भी दे सकते हैं। इसके अलावा नमो एप भी सुझाव देने का जरिया बनेगा। उन्होंने कहा कि सुझाव के लिए एक पत्रक जारी दिया जाएगा।

रामवीर सिंह बिधूड़ी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का दिल्ली भाजपा विधायक दल की ओर से आभार जताया और कहा कि 2014 एवं 2019 में दिल्लीवासियों की ओर से जो भी सुझाव दिए गए उनमें से 95 प्रतिशत से अधिक पर हमने काम किया है और इस बार फिर भाजपा जनता के मिले सुझावों के आधार पर दिल्ली वालों के प्रति संकल्प पत्र जारी करेगी और हमारा लक्ष्य होगा आधे कार्यकाल में संकल्प पत्र में किये वादे पूरे करना।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button