उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ
20 रेल कर्मचारियों को सेवानिवृत्त होने के अवसर पर भावभीनी विदाई

लखनऊ । पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मण्डल के मण्डल रेल प्रबन्धक कार्यालय, लखनऊ के ’बहुउद्देशीय हाल’ में मण्डल कार्मिक अधिकारी बसन्त लाल द्वारा मण्डल वित्त प्रबंधक उमेश कुमार की उपस्थिति में 20 रेल कर्मचारियों को सेवानिवृत्त होने के अवसर पर भाव भीनी विदाई देते हुए समापक भुगतान के रूप में समापक राशि का प्रपत्र एवं सेवानिवृत्ति प्रमाण पत्र प्रदान किया गया तथा रेलवे के प्रति समर्पण, निष्ठा एवं अतुलनीय योगदान के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

उन्होंने सेवानिवृत्त हुए रेलकर्मियों के दीर्घायु की कामना की। इसके साथ ही 17 रेल कर्मचारियों/परिजनों को असाधारण मामलों में समापक भुगतान के रूप में समापक राशि का प्रपत्र प्रदान किया गया। इस अवसर पर अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।



