उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

रेल संबंधी स्थायी समिति का अध्ययन कार्यक्रम के अंतर्गत वाराणसी आगमन

रेल कर्मचारियों के हित सम्बन्धी विषय पर हुई गहन मंत्रणा

लखनऊ : 28 फरवरी 2024 को राधा मोहन सिंह की अध्यक्षता में रेल संबंधी स्थायी संसदीय समिति का अपने अध्ययन कार्यक्रम के अंतर्गत वाराणसी नगर में आगमन हुआ I  कार्यक्रम के अंतर्गत समिति ने रेल कर्मचारियों के हित सम्बन्धी विषय पर आयोजित संयुक्त सभा में महाप्रबंधक, उत्तर रेलवे, शोभन चौधुरी ,महाप्रबंधक पूर्वोत्तर रेलवे, सौम्या माथुर तथा दोनों क्षेत्रीय रेलवे के मुख्यालयों तथा मंडलों से आए अन्य अधिकारियों के साथ इस विषय पर गहन मंत्रणा की.

बैठक में महाप्रबंधक, उत्तर रेलवे, शोभन चौधुरी ने सदस्यों को रेल कर्मचारियों के हित सम्बन्धी उपायों एवं नीतियों के बारे मे जानकारी प्रदान की तथा समिति द्वारा इस विषय में अपने सुझाव दिए गए I इस सभा के प्रारंभ में समिति के पधारे समस्त सदस्यों का स्वागत किया गया.

सभा में माननीय चेयरमैन द्वारा रेल कर्मचारियों के हितों का उल्लेख करते हुए अपने विचार व्यक्त किए I सभा के अंत में सभी के प्रति आभार व्यक्त किया गया I इस बैठक में समिति के अध्यक्ष सहित अन्य सदस्यगणों में  कौशलेन्द्र कुमार,  मुकेश राजपूत,  रमेश चंद्र कौशिक,  नरहरी अमीन,  खिरू महतो एवं डॉ. प्रशांत नंदा सम्मिलित हुए I

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button