उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

पूर्व महापौर संयुक्ता भाटिया ने पीड़ितों से की मुलाक़ात, हर संभव सहायता उपलब्ध कराने का दिया आश्वासन 

लखनऊ : बाबू बनारसी दास वार्ड स्थित केकेसी महाविद्यालय के पीछे घरेलु सिलेण्डर विस्फोट से भारतीय जनता पार्टी के पुराने कार्यकर्ता एवं वार्ड अध्यक्ष श्री गंगा सागर दूबे जी का पूरा घर ध्वस्त होने एवं परिवार के पांच जनो के गंभीर रूप से घायल होने की दुःखद सूचना पर पूर्व महपौर संयुक्ता भाटिया ने सिविल अस्पताल जाकर पीड़ित परिवार से मुलाकात कर स्वास्थ्य का हालचाल लिया।

इस दौरान पूर्व महपौर संयुक्ता भाटिया ने पीड़ितों को हर संभव सहायता के लिए अस्वस्त करते हुए मुख्यमंत्री राहत कोष एवं प्रशासन से सहयता उपलब्ध कराने के लिए भी अस्वासन दिया.


इस दौरान पूर्व महापौर संयुक्ता भाटिया संग भारत रक्षा दल के अध्यक्ष श्रीनिवास राय, पूर्व मण्डल अध्यक्ष विनायक पाण्डेय, अवधेश अवस्थी संग अन्य जन मौजूद रहे.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button