उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

शांति देसाई स्पोर्ट्स क्लब के अपग्रेडेशन का प्रस्ताव पारित होने का स्वागत, आशा है दिल्ली नगर निगम शीघ्र काम शुरू करेगा : दिल्ली भाजपा प्रवक्ता

नई दिल्ली  : दिल्ली भाजपा के प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर ने दिल्ली नगर निगम द्वारा कल की बैठक में पुरानी दिल्ली रेलवे-स्टेशन के पास स्थित शांति देसाई स्पोर्ट्स क्लब के अपग्रेडेशन का प्रस्ताव पारित किये जाने का स्वागत किया।

2021-22 में चांदनी चौक के तत्कालीन भाजपा निगम पार्षद रवि कप्तान ने पूर्व महापौर एवं चांदनी चौक के ही पूर्व पार्षद श्री शांति देसाई की स्मृति को समर्पित दिल्ली नगर निगम के इस पुराने स्पोर्ट्स क्लब के अपग्रेडेशन का प्रस्ताव रखा था पर आर्थिक विषमताओं एवं मार्च 2022 में निगम सदन भंग हो जाने के चलते प्रस्ताव लटका रहा।

कल दिल्ली नगर निगम की बैठक में  रवि कप्तान के समय वाला प्रस्ताव फिर से आया और अन्य ऐजेंडा के साथ ही पारित हो गया है। आशा है शीघ्र निर्माण शुरू होगा।

अब स्पोर्ट्स क्लब भवन को तोड़ कर नया 3 मंजिला भवन बनेगा जिसमे युवाओं को बैडमिंटन, टेबल टेनिस, सकोएश जैसे विभिन्न इंडोर खेलों की ट्रेनिंग देने और खेलने की व्यवस्था रहेगी।

प्रवीण शंकर कपूर ने महापौर डा. शैली ओबरॉय, निगम आयुक्त श्री ज्ञानेश भारती एवं स्थानीय पार्षद श्री पुनरदीप सिंह साहनी से निवेदन किया है की इस स्पोर्ट्स क्लब परिसर में ही स्थित स्वीमिंग पूल को भी अपग्रेड किया जाये।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button