उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

मण्डल रेल प्रबंधक का वाराणसी जं. स्टेशन पर आगमन

विकास कार्यों का अवलोकन करते हुए समीक्षा की

लखनऊ : 27 फरवरी .2024 को मण्डल रेल प्रबंधक,  एस. एम. शर्मा का मण्डल के अन्य अधिकारियों के साथ उत्तर रेलवे, लखनऊ मण्डल के वाराणसी जं. स्टेशन पर आगमन हुआ I अपने इस आगमन के दौरान उन्होंने वाराणसी जं. स्टेशन पर प्रगतिशील विकास कार्यों का निरीक्षण किया I

उन्होंने फुट ओवर ब्रिज 01 के डिसमेंटल किए जाने वाले कार्य की जानकारी प्राप्त की एवं प्लेटफॉर्म संख्या 4/5 पर पहुंचकर वहाँ की स्थिति का अवलोकन किया तथा स्टेशन परिसर का निरीक्षण भी किया ।


इसके अतिरिक्त उन्होंने अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करते हुए काशी स्टेशन के उन्नयन की दिशा में किए जाने वाले प्रयासों एवं विकास कार्यों से अवगत होते हुए इनकी समीक्षा की एवं इस संबंध में अपने सुझाव एवं निर्देश पारित किए साथ ही दिनांक 28.02.24 को अपने अध्ययन दौरे के अंतर्गत वाराणसी आने वाली रेल संबंधी स्थायी संसदीय समिति के साथ रेलवे की होने वाली सभा के आयोजन स्थल पर पहुंचकर वहाँ की व्यवस्थाओं की विधिवत जानकारी प्राप्त की I इस निरीक्षण में अपर मण्डल रेल प्रबंधक, वाराणसी जं., लाल जी चौधरी सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी सम्मिलित थे I

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button