उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

लुइस फिलिप ने आकर्षक ‘रॉयल इंडियन वेडिंग’ कलेक्‍शन लॉन्‍च किया

इन श्रेष्‍ठ परिधानों को हर मौके पर खूबसूरत दिखने के लिए डिजाइन किया गया है

लखनऊ : लुइस फिलिप, आदित्‍य बिरला फैशल एण्‍ड रिटेल लिमिटेड के घराने से भारत के अग्रणी प्रीमियम मेन्‍सवियर ब्राण्‍ड, ने अपनी नई पेशकश ‘द रॉयल इंडियन वेडिंग’ कलेक्‍शन को पेश किया है। यह कलेक्‍शन लग्‍जरी और जादुई अहसास का जश्‍न है। इस खास रेंज को खूबसूरती से डिजाइन किया गया है, ताकि हर दूल्‍हा अपनी शादी के खास दिन राजसी लगे। यह कलेक्‍शन सदाबहार खूबसूरती और कंटेम्‍परेरी डिजाइन का प्रतीक है।

लुइस फिलिप का ‘द रॉयल इंडियन वेडिंग’ कलेक्‍शन प्री-वेडिंग फोटोशूट से लेकर भव्‍य रिसेप्‍शन समारोह तक, शादी के हर खास पल की जरूरतों को पूरा करता है। इस कलेक्‍शन में आकर्षक थ्री-पीस सूट, मंत्रमुग्‍ध करने वाली बंडी, खूबसूरत बंदगला और सजीले टक्‍सेडो हैं। इन्‍हें खास स्‍टाइल वाले किनारों के साथ रिच ब्‍लैक टोन्‍स में बिना किसी गलती के तैयार किया गया है। कलेक्‍शन में छुपी हुई जेबों और जडि़त कॉलर्स वाली साटन शर्ट भी हैं। इन्‍हें उत्‍कृष्‍ट रॉ मटेरियल्‍स से बनाया गया है और इसमें तरह-तरह के रंगों के परिधान हैं, जैसे कि ब्‍लू, मरून, वाइन और टील जैसे बेहतरीन ज्‍वेल टोन्‍स शामिल हैं। और क्रीम तथा क्‍वार्ट्ज पिंक जैसे हल्‍के रंग भी हैं, जो किसी भी मौके को जादुई रंगत देते हैं।

लुइस फिलिप की सीओओ फरीदा कालियादान ने कहा, ‘शादियों का खुशियों से भरा सीजन पूरे शबाब पर है और हम रॉयल इंडियन वेडिंग कलेक्‍शन को लॉन्‍च कर उत्‍साहित हैं। यह दूल्‍हों को उनकी शादी के खास दिन वाकई राजसी होने का एहसास देगा। हर पीस को सावधानी से तैयार किया गया है, ताकि पहनने वाले को राजसी अनुभव मिले। इस कलेक्‍शन के साथ, लुइस फिलिप ने शादियों के परिधानों के लिये पसंदीदा ब्राण्‍ड के तौर पर अपनी स्थिति को मजबूत किया है। यह कलेक्‍शन बेमिसाल गुणवत्‍ता और डिजाइन की पेशकश करता है।’’

लुइस फिलिप के ‘रॉयल इंडियन वेडिंग’ कलेक्‍शन में सुपर-प्रीमियम फैब्रिक्‍स का इस्‍तेमाल किया गया है जोकि इसे अनूठा बनाता है। इनमें सुंदर सिल्‍क ब्‍लेंड्स से लेकर लग्‍जरी वेलवेट और शानदार वुलेन टेक्‍सटाइल्‍स शामिल हैं। हर बारीकी पर सौम्‍यता से उकेरी कई कुशल कारीगरी झलकती है। इनमें जैक्‍वार्ड्स, हाथों से की गई एम्‍ब्रॉइडरी की चमकीली सजावट, ‘ज़री’ वर्क की कलाकारी, और सावधानी से जड़े गये मोती शामिल हैं। हर परिधान बेजोड़ खूबसूरती और गरिमा को प्रस्‍तुत करता है, और लुईस फिलिप ने खुद को शादी के परिधानों के लिए पसंदीदा विकल्‍प के रूप में स्‍थापित किया है।

लुइस फिलिप का ‘रॉयल इंडियन वेडिंग’ कलेक्‍शन अब लखनऊ में लुइस फिलिप के 9 फ्लैगशिप स्‍टोर्स, अधिकृत खुदरा विक्रेताओं, www.louisphilippe.com पर ऑनलाइन और ब्राण्‍ड के मोबाइल ऐप के जरिये उपलब्‍ध है।

लुइस फिलिप के रॉयल इंडियन वेडिंग कलेक्‍शन के साथ अपनी शादी के दिन को वाकई यादगार बनाइये!

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button