उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

65 इन्फ्रास्ट्रक्चर वर्क्स का 56 स्थानों पर शिलान्यास/लोकार्पण कार्यक्रमों का आयोजन

अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत मण्डल पर शिलान्यास एवं लोकार्पण कार्यक्रम हुए 

लखनऊ : भारतीय रेल की उपलब्धियों में एक नये अध्याय का सूत्रपात करते हुए  26 फरवरी 2024 को  प्रधानमंत्री, नरेंद्र मोदी जी के द्वारा वीडियो लिंक के माध्यम से उत्तर रेलवे, लखनऊ मण्डल के 24 रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास तथा 15 ROB एवं 26 RUB सहित कुल 65 इन्फ्रास्ट्रक्चर वर्क्स का 56 स्थानों पर शिलान्यास/लोकार्पण कार्यक्रमों का आयोजन किया गया l इस कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं राज्यपाल भी वीडियो लिंक के माध्यम से उपस्थित रहे |

प्रधानमंत्री, नरेन्द्र मोदी जी का विशेष ध्यान इन्फ्रास्ट्रक्चर और रेल सुविधाओं को अधिक से अधिक बढ़ाने पर है। उत्तर रेलवे, लखनऊ मंडल में रेलवे इन्फ्रास्ट्रक्चर और रेल सुविधाओं को बढ़ाने की दिशा में स्टेशनों के पुनर्विकास, आरओबी एवं आरयूबी के इस सम्पूर्ण कार्य को ₹1871.92/- करोड़ की अनुमानित लागत से सम्पन्न कराया जाना प्रस्तावित है.

उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के 56 जगहों पर कार्यक्रमो का आयोजन किया गया जिसमे व्यासनगर में  केन्द्रीय मंत्री, भारी उद्योग एवं सार्वजनिक उद्यम, l महेंद्र नाथ पाण्डेय, भारतकुण्ड में  सांसद, लालू सिंह , मड़ियाहूँ में माननीय सांसद,  बी.पी. सरोज ,हैदरगढ़ में  सांसद,  उपेन्द्र सिंह रावत , चिलबिला में  सांसद,  संगम लाल गुप्ता, कुंडाहरनामगंज में  सांसद,  विनोद सोनकर, लम्भुआ मे  सांसद,  मेनका संजय गाँधी, जौनपुर सिटी में  सांसद(राज्य सभा),  सीमा द्विवेदी, कानपुर ब्रिज बायाँ किनारा रेलवे स्टेशन पर  सांसद, डॉ. साक्षी जी महाराज , मल्हौर मे सांसद(राज्य सभा ), डॉ. दिनेश शर्मा एव मण्डल रेल प्रबंधक, उत्तर रेलवे , लखनऊ, एस. एम. शर्मा सहित अन्य स्टेशनो पर राज्य सभा एवं लोकसभा के सांसदों एवं स्थानीय विधायको, जनप्रतिनिधियों सहित भारी संख्या में स्थानीय निवासियों ने उपस्थित होकर इस कार्यक्रम को सफल बनाया |

अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत आने वाले स्टेशनों का पुनर्विकास करते हुए इनका आधुनिकीकरण किया जाएगा l जिसके अन्तर्गत नया स्टेशन भवन, सर्कुलेटिंग एरिया मे विस्तार, यात्री सुविधाएं, सभी श्रेणियों के स्टेशनों पर उच्च स्तरीय प्लेटफार्म उपलब्ध कराए जाएंगे, बेहतर प्रकाश व्यवस्था, स्टेशन के पहुंच मार्गों में सुधार तथा स्टेशनों पर दिव्यांगजनों के लिए सुविधाएं सहित अन्य कार्य सम्मिलित हैं l इसके साथ ही ROB एवं RUB के निर्माण कार्य से जहां एक ओर वहाँ के क्षेत्रीय नागरिकों को आवागमन में सुविधा और सुगमता प्राप्त होगी वहीं दूसरी ओर जनमानस का जीवन सुरक्षित होगा तथा समय की भी बचत हो सकेगी ी

सभी स्थानों पर यह कार्यक्रम प्रातः 11:30 बजे गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति में प्रारंभ हुआ तथा समय 12:30 पर सभी प्रधानमंत्री के शिलान्यास/लोकार्पण के वीडियो लिंक कार्यक्रम से जुड़े I यह योजना नई सुविधाओं की शुरुआत के साथ-साथ मौजूदा सुविधाओं के उन्नयन और प्रतिस्थापन को पूरा करेगी। इस योजना का लक्ष्य हितधारकों की जरूरतों को पूरा करना है तथा रेल यात्रियों को अधिकाधिक लाभान्वित करना है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button