उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ
प्रथम क्रिकेट प्रोफेशनल प्रीमियर लीग का आयोजन

लखनऊ : चार्टर्ड अकाउंट सोसाइटी ने शनिवार 24 फरवरी 2024 को स्पोर्ट्स गैलेक्सी मैदान पारा में प्रथम क्रिकेट प्रोफेशनल प्रीमियर लीग का आयोजन कंपनी सेक्रेटरी इंस्टिट्यूट, कॉस्ट मैनेजमेंट इंस्टिट्यूट एवं अधिवक्ताओं के साथ किया, जिसमे चारों संस्थाओं की टीमों ने क्रिकेट मैच खेला.
प्रथम मैच में अधिवक्ताओं की टीम ने कॉस्ट मैनेजमेंट की टीम को एकतरफ़ा मैच में हराकर फाइनल में प्रवेश किया. उसी जगह लखनऊ सीए सोसाइटी की टीम ने एक कड़े मुक़ाबले में कंपनी सेक्रेटरी टीम को हराकर फाइनल में जगह बनायी.
रविवार को फाइनल मैच लखनऊ सीए सोसाइटी एवं अधिवक्ताओं के बीच स्पोर्ट्स गैलेक्सी मैदान में खेला जाएगा.
सीए सागर त्रिपाठी, प्रेसिडेंट लखनऊ सीए सोसाइटी, सीए मोहित गोयल वाईस प्रेसिडेंट, सीए शशांक मित्तल सेक्रेटरी लखनऊ सीए सोसाइटी मौजूद रहे.



