उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

समपार उपयोगकर्ताओं को संरक्षा ज्ञान दिया गया।

लखनऊ । पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मण्डल में संरक्षा के प्रति जागरुक करने के उद्देश्य के लिए पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मण्डल के मण्डल रेल प्रबंधक आदित्य कुमार के मार्गदर्शन एवं वरिष्ठ मण्डल संरक्षा अधिकारी डा. शिल्पी कन्नौजिया के निर्देशन में ऐशबाग जं. सीतापुर जं. रेल खण्ड के मध्य समपार संख्या 14सी तथा 12सी पर पर संरक्षा जनजागरण जागरूकता अभियान के तहत संरक्षा सलाहकारों द्वारा आने जाने वाले समपार उपयोगकर्ताओं को संरक्षा ज्ञान दिया गया।

जिसके अंतर्गत समपार उपयोगकर्ताओं को अनाधिकृत स्थानों से रेलवे ट्रैक पार न करने, केवल रेलवे फाटको से ट्रैक पार करने, गेटमैन पर अनाधिकृत दबाव नहीं डालने एवं क्षतिग्रस्त रेलवे फाटको पर सावधानी बरतने तथा रेलवे ट्रैक एवं विद्युत पोल से सुरक्षित दूरी बनाए रखने की जानकारी प्रदान की गई। इस अवसर पर संरक्षा सलाहकारों द्वारा समपार उपयोगकर्ताओं को 250 संरक्षा पोस्टर एवं पंपलेट का वितरण भी किया गया।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button