उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

मिनिस्ती एस ने किया लंका कांड का अवधी से अंग्रेजी में अनुवाद

लखनऊ :उत्तर प्रदेश जीएसटी आयुक्त मिनिस्ती एस ने युवा पीढ़ी में संस्कार के बीज को रोपित करने के उद्देश्य से रामचरित मानस के लंका कांड का अंग्रेजी अनुवाद एवं चौपाइयों की व्याख्या बहुत ही सरलता व सुगमता के साथ करते हुए इसके संकलन को आकर्षक रंगीन चित्रों के साथ पुस्तक के रूप में प्रकाशित किया है। पुस्तक में मानस की अवधी व बुंदेलखंडी भाषा में लिखी चौपाइयों का अनुवाद किया गया है,जो युवाओं और बच्चों को रामचरित मानस के गूढ़ रहस्यों को समझने के लिए प्रेरित कर रहा है।

मिनिस्ती एस मूल रूप से केरल प्रदेश की रहने वाली मलयालम भाषी हैं। इन्होंने रामचरित मानस में अवधी भाषा में लिखी चौपाई का अंग्रेजी भाषा में न केवल अनुवाद किया, बल्कि चौपाई का अर्थ अंग्रेजी भाषा मे लिखा है, जिससे आज के युवा व बच्चे इसे सरलता से समझ सकें और उनकी रुचि भी बढ़े। मिनिस्ती एस ने बताया कि इससे पूर्व वर्ष 2017 में जब वे डीएम गाजियाबाद थी, उस समय मानस के सुंदर कांड का अंग्रेजी अनुवाद किया। वर्ष 2019 में किष्किंधाा कांड का अंग्रेजी अनुवाद व व्याख्या की। वर्ष 2022 में आरण्य कांड, 2024 में लंका कांड का अनुवाद किया है और अब वे बालकांड पर काम कर रही हैं।उन्होंने अवधी श्लोक को समझने के लिए केरल साहित्य अकादमी में जाकर गहन अध्ययन किया। इनका मानना है कि मानस केवल एक धार्मिक ग्रंथ नही है बल्कि मर्यादित जीवन जीने की पाठशाला है। मिनिस्ती एस की चार पुस्तकों का संकलन ऑनलाइन उपलब्ध है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button