उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

विकसित भारत संकल्प यात्रा से गरीब कल्याण को मिल रही नई दिशा

लखनऊ :लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी के नेतृत्व में लखनऊ महानगर के सभी वार्डो में चलाए जा रहे विकसित भारत संकल्प यात्रा अभियान के तहत बाबू कुंज बिहारी गीता पल्ली वार्ड में कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें बतौर अतिथि ऊर्जा मंत्रालय भारत सरकार एवं स्टेट नोडल अधिकारी सचिव अजय तिवारी, विशिष्ट अतिथि नम्रता पाठक, एडिशनल डायरेक्टर नगर विकास ऋतु सुहास, अभियान संयोजक अभिषेक खरे उपस्थित रहे।

सचिव अजय तिवारी ने कहा कि अभियान के तहत सरकार की योजना से संबंधित जानकारी एक छत के नीचे दी जा रही है तथा योजनाओं का रजिस्ट्रेशन करके जरूर मंद लोगों को लाभान्वित किया जा रहा है।

समाज सेविका नम्रता पाठक ने कहा कि मोदी की गारंटी वाली गाड़ी अब आपके द्वारा आई है जिसमें 13 से अधिक विभागों की योजनाओं से संबंधित स्टाल लगाए गए जिनका लाभ आप ले सकते हैं। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी क्षेत्रवासियों को पंच प्रण शपथ दिलवाई गई।

कार्यक्रम संयोजक अभिषेक खरे ने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा मोदी की गारंटी वाली गाड़ी गरीब कल्याण के नए कीर्तिमान गढ़ रही है और विकसित भारत की नींव सशक्त कर रही है ।

विकसित भारत संकल्प यात्रा अभियान के तहत आयुष्मान कार्ड लाभार्थियों में शांति, लक्ष्मी, कमला देवी,को सम्मानित किया गया और प्रधानमंत्री आवास योजना में स्वीकृत आवास की चाभी ओम कुमारी, दीपेंद्र, समसुल हसन, आस्था गौतम, कुलदीप यादव को वितरित की गयी, वहीं उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों में पुष्पा यादव, सरिता मोहित, अंकित सिंह को गैस कनेक्शन देकर के लाभान्वित किया गया.

प्रधानमंत्री मुद्रा लोन के तहत लाभार्थी अन्यया फर्नीचर को चेक दिया गया तथा प्रधानमंत्री सम्मान स्वनिधि योजना के तहत राजेश पाल, शिवनंदनी, जगदीश सिंह, वंदना त्रिवेदी, अनीता पाल, नीलम शुक्ला, पूनम वर्मा, राधा दुबे, अनीता विश्वकर्मा को योजना का लाभ दिया गया।
विश्वकर्म योजना के तहत लाभार्थियों में टूल किट अंकित शुक्ला एवं पुत्तन को दिया गया।

कार्यक्रम में पार्षद रिचा मिश्रा, सुधीर मिश्रा बबलू, मंडल अध्यक्ष राजेंद्र वर्मा, कैंट विधानसभा संयोजक अमित गोयल उपस्थित रहे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button