उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

ऋषि साहित्य छात्र-छात्राओं में नैतिक शिक्षा का विकास करता है : उमानंद शर्मा

गायत्री ज्ञान मंदिर का ज्ञान यज्ञ अभियान के अन्तर्गत में 403वाँ युगऋषि ऋषि वाङ्मय की स्थापना

लखनऊ : गायत्री ज्ञान मंदिर इंदिरा नगर, लखनऊ के विचार क्रान्ति ज्ञान यज्ञ अभियान के अन्तर्गत ‘‘वीर बहादुर सिंह महिला महाविद्यालय, संजयगाँधीपुरम फैजाबाद रोड, लखनऊ’’ के पुस्तकालय में गायत्री परिवार के संस्थापक युगऋषि पं. श्रीराम शर्मा आचार्य द्वारा रचित सम्पूर्ण 79 खण्डों का 403वाँ ऋषि वांड़मय की स्थापना कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।

उपरोक्त साहित्य गायत्री परिवार की सक्रीय कार्यकर्त्री  सरोज श्रीवास्तव जी ने अपने सम्मानित पूर्वज पूज्य माता स्व. चन्द्रावती, एवं पूज्य विद्यावती देवी की स्मृति में भेंट किया तथा उन्होंने सभी छात्र-छात्राओं एवं शिक्षक/शिक्षिकाओं को भी उन्होंने अखण्ड ज्योति पत्रिका भेंट की।

इस अवसर पर वाङ्मय स्थापना अभियान के मुख्य संयोजक उमानंद शर्मा ने कहा कि ‘‘ऋषि साहित्य छात्र-छात्राओं में नैतिक शिक्षा का विकास करता है।’’ डॉ. नीलम गुप्ता, श्रीमती सरोज श्रीवास्तव ने भी अपने विचार व्यक्त किये। संस्थान की प्रधानाचार्या डॉ. बीना दुबे ने धन्यवाद ज्ञापन व्यक्त किया।

इस अवसर पर उमानंद शर्मा, डॉ. नीलम गुप्ता,  अनिल भटनागर,  सरोज श्रीवास्तव, संस्थान के अध्यक्ष  गुलाब सिंह, प्रबन्ध  अंजू सिंह, विभागाध्यक्ष बी.एड. डॉ. पंकज तिवारी, प्राचार्या डॉ. बीना दुबे, कार्यालय अधीक्षक  माधुरी श्रीवास्तव, संकाय सदस्य डॉ. श्रुति तिवारी, सहित संकाय सदस्य एवं छात्र/छात्रायें उपस्थित थे।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button