उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

महान गायक रफी ,लता ,किशोर ,मुकेश को दी गई संगीतमय श्रद्धांजलि …

म्यूजिक एल्बम कोशिश, बातों में एवं बेआबरू को लॉन्च किया

लखनऊ । श्रेया फाउंडेशन के तत्वावधान में संत गाडगे प्रेक्षागृह, गोमती नगर में लीजेंड कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसके अंतर्गत गायक मोहम्मद रफी, लता मंगेशकर, किशोर कुमार एवं मुकेश को संगीतमय श्रद्धांजलि दी गई l

कार्यक्रम का शुभारंभ हेमंत कुमार राय , संगीता राय ,श्रेया राय , मोहम्मद रफी के सुपुत्र शाहिद रफ़ी , गायिका पूर्णिमा श्रेष्ठ आदि ने दीप प्रज्वलन कर किया l तत्पश्चात म्यूजिक एल्बम कोशिश, बातों में एवं बेआबरू को लॉन्च किया गया l
इस अवसर पर श्रेया फाउंडेशन के अध्यक्ष और क्रिएटिव हेड हेमंत कुमार राय ने बताया कि माननीय मुख्यमंत्री जी की प्रेरणा से उत्तर प्रदेश के कलाकारों, गायको आदि को एक मंच पर लाकर फिल्म निर्माण के क्षेत्र में रोजगार उत्पन्न कराया जाएगा तथा लखनऊ में एक विश्व स्तरीय फिल्म सिटी की स्थापना भी की जाएगी l हमारी निरंतर यह कोशिश है कि हम भारत को फिल्म निर्माण क्षेत्र में पूरी दुनिया में अग्रणी बनाएं.

 

एलबम की प्रोड्यूसर संगीता राय ने कहा कि हमारा उत्तर प्रदेश निरंतर फिल्म निर्माण के क्षेत्र में तरक्की कर रहा है l मोहम्मद रफी के सुपुत्र शाहिद रफ़ी ने कहा कि आज लखनऊ में मेरे पापा व अन्य को लेकर जो श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित हुआ है , सही मायने में इन महान गायकों के लिए यही सच्ची श्रद्धांजलि है l को प्रोड्यूसर शालिनी मिश्रा ने बताया कि हमारी संस्था निरंतर उत्तर प्रदेश के नए कलाकारों को प्रोत्साहित कर उनको विभिन्न प्रकार के प्लेटफार्म पर लाकर उनको रोजगार के साधन उपलब्ध करा रही है ल

इससे पूर्व कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगान ,सरस्वती वंदना एवं गणेश वंदना के साथ हुई। साथ ही रॉयल कंपेनियन्स बैंड की ओर से कहकशां खान ने लता के ,जाने क्या बात है… विमल कपूर ने मुकेश के सबकुछ सीखा हमने… मो आरिफ ने रफी के , है दुनिया उसी की…जमाल खान ने किशोर के मुसाफिर हूँ यारो … आदि सदाबहार नगमों को अपनी आवाज़ देकर तालियां बटोरी।

इस आयोजन में विक्रम चक्रवर्ती जी, पी. महेश जी , डि . ततैया, अखिलेश तिवारी ,बृजेश कुमार , राजेश सिंह ,अवधेश यादव , जमील अहमद ,विशाल सरोज ,रामशरण मिश्रा, गौरव यादव ,नामित सिंह, पी लक्ष्मी , एम शिरीषl, संजना मिश्रा, आस्था पांडे, रुबीना अख्तर उपस्थित रहे l

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button