उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

पानी बिल विवाद केजरीवाल सरकार की लापरवाही का नतीज़ा : वीरेन्द्र सचदेवा

सरकार विवादित बिलों वाले उपभोक्ताओं की सूची सार्वजनिक करें : दिल्ली भाजपा अध्यक्ष

नई दिल्ली  : दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा है कि पानी बिल विवाद अरविंद केजरीवाल सरकार की लापरवाही का परिणाम है। पहले गलत मीटर लगा कर या स्टाफ से ओसत बिल बनवा कर केजरीवाल सरकार ने जनता की मुसीबत बढ़ाई और अब सरकार खुद बिना प्रक्रिया पालन किये बिल कम करने की जिद्द पकड़ कर संवैधानिक संकट पैदा कर रही है।

वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा है कि तीन दिन पूर्व जिस विधानसभा में जनहित मुद्दे उठाने पर सम्पूर्ण विपक्ष को निलंबित कर दिया गया उसी विधानसभा के परिसर में आम आदमी पार्टी के विधायकों के शोर शराबे ने दिल्ली वालों को शर्मसार तो किया ही है वहीं विधानसभाध्यक्ष की इस शोरशराबे पर चुप्पी ने दिल्ली वालों स्तब्ध भी किया है।

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा है की भ्रष्टाचार एवं आक्रमणयता के आरोपों में घिरी आम आदमी पार्टी पानी बिल सेटलमेंट को चर्चा ऐजेंडा बना कर भ्रष्टाचार एवं आक्रमणयता के आरोपों पर जवाबदेही से बचना चाहिए रही है।

वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा है की 10 लाख से अधिक उपभोक्ताओं के पानी बिल विवादित होने के केजरीवाल सरकार का दावा झूठा है, क्योंकि जल बोर्ड सूत्रों के अनुसार बोर्ड के पास विवादित बिल धारकों का कोई डाटा ही नही है, सूत्र कहते हैं मात्र एक लाख उपभोक्ताओं के बिल विवादित हैं।

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा है कि मैं मुख्य मंत्री अरविंद केजरीवाल को एवं जल मंत्री सुश्री आतिशी को चुनौती देता हूँ की यदि वह मानते हैं की 10.5 लाख उपभोक्ताओं के बिल विवादित हैं तो सरकार विवादित बिलों वाले उपभोक्ताओं की सूची सार्वजनिक करे ताकि विवादित बिल उपभोक्ताओं के मामले का सच सामने आये।

–

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button