उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने आचार्य श्री विधासागर जी महाराज को श्रद्धांजलि अर्पित की

नई दिल्ली : भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा एवं सांसद डा. हर्षवर्धन ने आज आचार्य श्री विधासागर जी महाराज की विनांजली सभा को दरियागंज में सम्बोधित कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

श्री वीरेन्द्र सचदेवा ने पूर्वकाल में आचार्य विधासागर जी से मिले आशीर्वाद का स्मरण करते हुऐ कहा की आचार्य श्री एक धार्मिक नेता ही नही अपितु एक ऐसे समाजिक सुधारक भी थे जिन्होने हमेशा कुरीतियों एवं अडमबरों का विरोध किया।

श्री सचदेवा ने कहा की आचार्य जी का निधन केवल जैन समाज की क्षति नही बल्कि पूरे राष्ट्र की अपूरणीय क्षति है क्योंकि आचार्य जी का हर संदेश धर्म बंधन से ऊपर पूरे राष्ट्र के लियें प्रेरक होता था।

डा. हर्षवर्धन ने कहा की आचार्य जी के निधन से पूरे जैन समाज में शोक व्याप्त है पर यदि हम उनको सच्ची श्रद्धांजलि देना चाहते हैं तो उनके संदेश अनुसार सबसे सद्भाव बनाने के लियें काम करें।

सांसद डा. हर्षवर्धन ने भी आचार्य श्री को श्रद्धांजलि अर्पित की।

–

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button