उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सोमवार को “ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी” में सम्मिलित होंगे

लखनऊ : लखनऊ से सांसद देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 19 फरवरी, सोमवार को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में सम्मिलित होंगे। राजनाथ सिंह सोमवार को प्रातः दो दिवसीय दौरे पर अपने संसदीय क्षेत्र लखनऊ पहुंचेंगे। महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने बताया कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह जी का सोमवार को प्रातः 11:15 बजे लखनऊ एयरपोर्ट पर आगमन होगा।

ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी कार्यक्रम के उपरांत अपराह्न 3:15 बजे इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान से सीतापुर रोड जाएंगे और वहां प्रियदर्शनी योजना सेक्टर बी स्थित सेंट जोसेफ स्कूल परिसर में आयोजित स्वास्थ्य मेले में सम्मिलित होंगे।

अगले दिन 20 फरवरी को सुबह 11:00 बजे सुल्तान रोड की ओर से तैयार रिंग रोड का अवलोकन करेंगे।
अपराह्न 2:00 बजे ऐशबाग पीली कॉलोनी पार्क स्थित ओपन जिम का निरीक्षण करेंगे।
कार्यक्रम के उपरांत एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे और दिल्ली रवाना हो जाएंगे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button