उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

युवा चौपाल कार्यशाला का आयोजन गोमती तट स्थित प्राचीन लेटे हनुमान जी मंदिर प्रांगण में किया गया

लखनऊ : भारतीय जनता युवा मोर्चा लखनऊ महानगर अध्यक्ष मानवेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में युवा चौपाल कार्यशाला का आयोजन गोमती तट स्थित प्राचीन लेटे हनुमान जी मंदिर प्रांगण में किया गया. जिसमें प्रदेश से प्रवासी के रूप में युवा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष अनुभव द्विवेदी व प्रदेश कार्य समिति सदस्य नौमिष त्रिपाठी व राहुल गुप्ता रहे।

अध्यक्ष मानवेंद्र प्रताप सिंह ने प्रदेश पदाधिकारी का स्वागत रामलाल का चित्र व पटका पहनकर किया। प्रवासी अनुभव द्विवेदी जी ने बताया कि लखनऊ महानगर पिछले कई अभियानों में प्रदेश में अव्वल स्थान पर रहा है आगामी आने वाले चुनावी अभियान में भी लखनऊ महानगर अपना यह स्थान कायम रखें जिसके लिए सभी को युद्ध स्तर पर कार्य करना होगा।

युवा मोर्चा भाजपा रूपी शरीर की रीढ़ की हड्डी का कार्य करता है अर्थात बिना युवा मोर्चा के भाजपा की संकल्पना अधूरी मानी जाती है । अतः हम युवाओं को आगामी 2024 के लोकसभा चुनाव में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन कर भाजपा को इस बार 370 पार का संकल्प पूरा कराना है।

युवा मोर्चा मीडिया प्रभारी अभय उपाध्याय ने बताया कि बैठक का संचालन महामंत्री अभिषेक गुप्ता द्वारा किया गया व धन्यवाद ज्ञापन उपाध्यक्ष संजय शुक्ला द्वारा किया गया ।

बैठक में मुख्य रूप से युवा मोर्चा उपाध्यक्ष सौरभ तिवारी अविनाश यादव वैभव सिंह हर्ष शुक्ला संजय शुक्ला मंत्री अभिषेक श्रीवास्तव अतुल सिंह सचिन सोनकर मंडल अध्यक्ष तुषार मिश्रा शुभम सिंघल विकास मिश्रा रोहित सिंह पुष्पेंद्र वर्मा कार्य समिति हर्षित दीक्षित चेतन तिवारी दीप शर्मा नितिन सिंघल प्रवीण कटियार पीयूष पांडे अभिनव श्रीवास्तव एवं अन्य सम्मानित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button