उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

बसंती परिधान में मिस्टर एंड मिस युवा टैलेंट हुआ रैंप वॉक

लखनऊ : उत्तर प्रदेश दिवस के उपलक्ष्य में संस्कृति विभाग उत्तर प्रदेश, थिएटर एंड फ़िल्म वेलफेयर एसोसिएशन व नव अंशिका फाउंडेशन के सहयोग से बाल्मीकि प्रेक्षाग्रह संगीत नाटक अकादमी गोमती नगर लखनऊ में कलाओं का संगम कार्यक्रम में रजनी तिवारी ,गिरिराज श्रीवास्तव के द्वारा बेहतरीन सरस्वती वंदना और राम भजन ,शैलेन्द्र मोहन के द्वारा हनुमान भजन , प्रियंकादीक्षित,पार्थ,लक्ष्मी श्रीवास्तव जी के द्वारा गीतऔर दुर्गा भाभी एकल नाटक का सफल मंचन विनीता सिंह के लेखन, निर्देशन में किया गया जिसमे समाज को एक संदेश दिया गया कि किस प्रकार एक अनपढ़ महिला साक्षर बनकर शिक्षिका बनकर अपने देश की सेवा हेतु अपने आपको क्रांतिकारी का रूप देती है और अपने अंदर की मां को मारकर अपने देश के भाई बहनों के लिए बम बनाने का कार्य सीख कर देश की सेवा करती है और गुमनामी की जिंदगी जीते हुए भी देश के लिये बहुत बड़ा योगदान दे जाती है। इस एकल नाटक में प्रकाश सज्जा और रहमान खान,प्रकाश व्यवस्था में सूरज,मेकअप मेराज आलम,संगीत में राहुल का और वेशभूषा में राम कुमार यादव का विशेष योगदान रहा। रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुति किया।


मिस्टर & मिस युवा टैलेंट के विजेता पुष्कर वर्मा और एंजल मिश्रा रहे.
कार्यक्रम में थिएटर एंड फ़िल्म वेलफेयर एसोसिएशन के सचिव दबीर सिद्दीकी, नव अंशिका फाउंडेशन की अध्यक्ष नीशू त्यागी, एन्टी क्राइम एन्टी करप्शन के चेयरमैन शैलेन्द्र मोहन, लखनऊ कम्युनिकेशन सोसाइटी की सचिव विजय लक्ष्मी गुप्ता, नैतिक चौरसिया, आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button