उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

मंडल रेल प्रबंधक का वाराणसी जं.(कैंट) स्टेशन पर आगमन एवं निरीक्षण

मंडल के परिक्षेत्र में आने वाले अन्य स्टेशनों एवं स्थलों का अवलोकन भी किया

लखनऊ : उत्तर रेलवे,लखनऊ मंडल के अत्यंत महत्वपूर्ण वाराणसी जं. (कैंट) स्टेशन की रेल परिचालन व्यवस्था को और अधिक सुगम एवं सुदृढ़ करते हुए इसे अत्याधुनिक यात्री सुविधाओं से सुसज्जित करने की दिशा में स्टेशन पर अनेक प्रकार के उन्नयन कार्य एवं विकास परियोजनाएं प्रगति पर हैं।

इन समस्त विकास कार्यों का निरीक्षण करने के लिए  03 फरवरी .24 दिन शनिवार को मंडल रेल प्रबंधक एस.एम.शर्मा एवं मंडल के अन्य अधिकारियों का वाराणसी जं. (कैंट) स्टेशन पर आगमन हुआ। मंडल रेल प्रबंधक ने स्टेशन पर पहुंचकर वर्तमान समय में स्टेशन पर चल रहे सभी विकास कार्यों एवं परियोजनाओं की विस्तृत रूप से जानकारी प्राप्त की एवं इन सभी कार्यों को निर्धारित मानकों के आधार पर यथासमय संपन्न करने की प्रतिबद्धता पर बल देते हुए इस संबंध में अपने सुझाव एवं निर्देश पारित किए। आज के इस निरीक्षण कार्यक्रम के प्रमुख बिंदु निम्नवत हैं:-

 

मंडल रेल प्रबंधक ने सर्वप्रथम पावर केबिन एवं रिले रूम में पहुंचकर रेल परिचालन प्रणाली एवं अभिलेखों का गहन अवलोकन किया तथा ऑन ड्यूटी स्टॉफ से संवाद करके उनके संरक्षा संबंधी ज्ञान को परखा तथा कर्मियों को सतर्क एवं संरक्षा नियमों के प्रति जागरूक करते हुए कार्य करने हेतु प्रेरित किया।
उन्होंने लोहता छोर पर निर्मित न्यू वाशिंग लाइन तथा नई सिक लाइन में पहुंचकर इसके कार्य का निरीक्षण किया।

उन्होंने लोको पॉयलेट एवं ट्रेन मैनेजर क्रू लॉबी में पहुंचकर वहां की वस्तुस्थिति की जानकारी प्राप्त की तथा अभिलेखों को परखा तथा उपस्थित कर्मचारियों से संवाद किया।
मंडल रेल प्रबंधक ने रोप-वे के प्रस्तावित मॉडल को देखा एवं इसकी साइट पर पहुंचकर कार्य प्रगति की जानकारी प्राप्त की तथा स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया और वेटिंग हॉल के स्वरूप को और अधिक सुविधाजनक बनाने पर विशेष बल दिया साथ ही टिकट घर के लिए अतिरिक्त साइनेज लगाने का निर्देश दिया |


• उन्होंने तीसरे फुट ओवर ब्रिज,प्लेटफार्म संख्या 4/5 एवं 6/7 तथा फुट ओवर ब्रिज संख्या 01 के कार्य का भी अवलोकन किया |
• उन्होंने यात्रियों से संवाद स्थापित करके उनको यूटीएस ऑन मोबाइल ऐप के बारे में बताया जैसे इससे टिकट बनाने में 3% धन की बचत होती है एवं यात्रियों को लाइन में नही लगना पड़ेगा इत्यादि |


• उन्होंने स्टेशन की सेकेंड एंट्री पर स्थित टिकट काउंटर का स्थान परिवर्तन कर के यात्रियों के लिए और अधिक सुविधाजनक बनाया जायेगा जिससे यात्रियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो इसी के साथ वहाँ स्थित पार्किंग एरिया को उन्नत बनाये जन की बात कही जिससे वहाँ आने-जाने वाले यात्रियों की यात्रा और अधिक सुगम हो सके |


• उन्होंने वाराणसी यार्ड की री रिमॉडलिंग एवं काशी स्टेशन पर होने वाले उन्नयन कार्यों की प्रगति की समीक्षा की।
• इस अवसर पर आयोजित प्रेस वार्ता में मंडल रेल प्रबंधक ने मीडियाकर्मियों से संवाद स्थापित करते हुए उनको वाराणसी जं. सहित निकटवर्ती अन्य स्टेशनों पर प्रगतिशील विभिन्न रेल कार्यों की जानकारी प्रदान की तथा बताया कि इन सभी कार्यों का उद्देश्य अपने यात्रियों को अधिक से अधिक लाभ पहुंचाना है।


• उन्होंने काशी स्टेशन पर पहुँचकर अमृत भारत योजना के अंतर्गत किये जाने वाल कार्यो एवं व्यासनगर स्टेशन के निर्माणाधीन कार्यो व साइडिंग डेवलपमेंट के बारे में जानकारी ली और आवश्यक दिशानिर्देश दिए |

आज के इस निरीक्षण में मंडल रेल प्रबंधक,उत्तर रेलवे,लखनऊ एस.एम.शर्मा के साथ अपर मंडल रेल प्रबंधक वाराणसी लाल जी चौधरी, निर्माण विभाग एवं मंडल के विभिन्न विभागों के शाखा अध्यक्ष एवं रोप-वे निर्माण से सम्बन्धित अधिकारी, उपस्थित रहे |

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button