उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

किसान सभा द्वारा धरने के पांचवें दिन केंद्रीय बजट की प्रतियां जलाकर विरोध प्रकट किया

नोएडा : किसान सभा के नेतृत्व में ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर किसानों के दिन-रात के धरने के पांचवें दिन केंद्रीय बजट की प्रतियां जलाकर विरोध प्रकट किया. गया-ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर किसान सभा के धरने का पांचवा दिन रहा धरने की अध्यक्षता पप्पू ठेकेदार ने की धरने का संचालन सतीश यादव ने किया धरने पर स्थित सैकड़ो महिला पुरुष किसानों ने मिलकर केंद्र सरकार के किसान विरोधी बजट की प्रतियां जलाई.

किसान सभा के जिला अध्यक्ष डॉ रुपेश वर्मा ने धरने को संबोधित करते हुए केंद्र सरकार पर आरोप लगाया कि केंद्र सरकार का 1 फरवरी को पेश बजट किसान विरोधी है जहां केंद्र सरकार ने पूंजीपतियों के 10:50 लाख करोड रुपए माफ किए हैं वही किसान कर्ज के कारण आत्महत्या करने को मजबूर हैं किसानों को खाद और डीजल बिजली महंगे दामों पर खरीदना पड़ रहा है जिससे खेती घाटे की वजह बन गई है सरकार पूरी तरह पूंजी परस्त है.

मोदी सरकार जब अस्तित्व में आई थी उसने चार बार भूमि अधिग्रहण कानून को अध्यादेश लाकर बदलने की कोशिश की थी किसान सभा के संयोजक वीर सिंह नागर ने कहा 10% आबादी प्लाट और नये कानून को लागू करने की मांग को लेकर यह दूसरे चरण का आंदोलन है पूरे जिले के किसान मिलकर 7 तारीख को ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर महापंचायत का आयोजन कर रहे हैं और 8 तारीख को संसद का मार्च करेंगे किसान सभा के महासचिव जगबीर नंबरदार ने कहा किसान सभा की लड़ाई आर पार की है.

किसानों को हक दिलाकर ही दम लेंगे किसान सभा के उपाध्यक्ष अजब सिंह नेताजी ने कहा सैकड़ो की संख्या में हर गांव से किसान महापंचायत में शामिल होंगे आंदोलन के 21 मुद्दों में 19 मुद्दे प्राधिकरण स्तर पर तय होने हैं जिनमें कुछ मुद्दों पर प्राधिकरण ने कार्रवाई भी शुरू कर दी है 10% प्लाट एवं नए कानून को लागू करने का मुद्दा बोर्ड बैठक से पास होकर शासन की मंजूरी के लिए गया है आगामी चुनाव से पहले ही सरकार को निर्णय करना पड़ेगा अन्यथा किसान सभा प्राधिकरण को बंद करने का निर्णय भी कर सकती है।

आज के धरना प्रदर्शन में नितिन चौहान, धीरज भाटी, बच्चन भाटी, अजय पाल भाटी गुरप्रीत एडवोकेट नीरज शर्मा बाबा संतराम इंद्रजीत भाटी गवरी मुखिया सुरेश यादव सतीश यादव सुरेंद्र यादव मोहित नागर प्रशांत भाटी जितेंद्र मैनेजर रीना देवी तिलक देवी राजेश देवी रईसा बेगम कमलेश देवी पूनम देवी मनवीर भाटी खानपुर सुशील सुनपुरा, मुकेश खेड़ी, यतेंद्र, खुशी चेची, अंकित यादव, देशराज चौहान, डॉक्टर ओम प्रकाश, यतेंद्र भाटी एवं बड़ी संख्या में महिला पुरुष किसान उपस्थित रहे। भवदीय, डॉक्टर रुपेश वर्मा, अध्यक्ष, अखिल भारतीय किसान सभा, गौतम बुद्ध नगर।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button