उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ
पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मण्डल के विभिन्न स्टेशनों पर विशेष टिकट जॉच अभियान चलाया गया

लखनऊ । पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मण्डल के मण्डल रेल प्रबंधक आदित्य कुमार के मार्गदर्शन एवं वरिष्ठ मण्डल वाणिज्य प्रबंधक आशुतोष गुप्ता के दिशा निर्देशन में माह जनवरी 2024 में लखनऊ मण्डल के विभिन्न स्टेशनों पर विशेष टिकट जॉच अभियान चलाया गया।

इस जॉच अभियान में स्टेशनों पर बिना टिकट/अनियमित यात्रा के 68,293 मामले पकड़े गये। जिससे रू. 5,36,46,530/-(पॉच करोड,़ छत्तीस लाख, छियालीस हजार, पॉच सौ तीस) मात्र के राजस्व की प्राप्ति हुई। जो गत वर्ष माह जनवरी/2023 की तुलना में 17.2 प्रतिशत अधिक है।
इस जॉच अभियान को सफल बनाने में मण्डल वाणिज्य प्रबन्धक अनुज कुमार सिंह, सहायक मण्डल वाणिज्य प्रबन्धक/प्रथम एस.के. संखवार एवं गोरखपुर, बस्ती, गोण्डा तथा लखनऊ के मुख्य चल टिकट निरीक्षकों का विशेष योगदान रहा।



