उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

रोटरी क्लब ऑफ़ लखनऊ ने किया समाज की विभूतियों का सम्मान

लखनऊ । रोटरी क्लब ऑफ़ लखनऊ ने आज रोटरी कम्युनिटी सेंटर ,निराला नगर में समाज के विभिन्न क्षेत्रों में अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए छह विभूतियों को वोकेशनल अवार्ड से सम्मानित किया। आज के कार्यक्रम की मुख्य अतिथि प्रयागराज से सांसद प्रोफेसर रीता बहुगुणा जोशी थीं।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन से हुआ। रोटी क्लब ऑफ़ लखनऊ की प्रेसिडेंट रोटेरियन संगीता मित्तल ने सभी उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों का स्वागत किया, इस अवसर पर उन्होंने बताया कि रोटरी क्लब ऑफ लखनऊ ने इस वर्ष चिकित्सा, पुलिस, साहित्य, संगीत व नृत्य के क्षेत्र से अपनी असाधारण प्रतिभा का प्रदर्शन करने वाले व्यक्तियों का चयन किया है ।इन सभी चयनित लोगों ने अपने अद्वितीय कार्यों से समाज की निरंतर सेवा की है और अपना बहुमूल्य योगदान समाज को दिया है। सम्मानित होने वाले विशिष्ट व्यक्तियों में पद्मश्री डॉ विद्या बिंदु सिंह को साहित्य के क्षेत्र में, डॉक्टर सूर्यकांत त्रिपाठी विभागाध्यक्ष केजीएमयू को चिकित्सा के क्षेत्र में, आईपीएस अपर्णा कुमार, आईजी पीएसी सेंट्रल जोन को पुलिस सेवा क्षेत्र में, पंडित अनुज अर्जुन मिश्रा को कथक नृत्य के क्षेत्र में, डॉक्टर तूलिका चंद्रा को चिकित्सा क्षेत्र में और आभा सक्सैना को शास्त्रीय गायन के क्षेत्र में पुरस्कृत किया गया। सभी पुरस्कार मुख्य अतिथि प्रोफेसर रीता बहुगुणा जोशी द्वारा दिए गए।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रीता बहुगुणा जोशी ने कहा कि रोटरी क्लब देश के सबसे पुराने क्लबो में एक है, 100 वर्ष से भी पुराने इस क्लब ने अपनी सामाजिक सेवा से समाज के हर क्षेत्र में कार्य किया है जिसमें पोलियो उन्मूलन और कोविद-19 के दौरान क्लब के कार्य विशेष रूप से उल्लेखनीय हैं आज इस सम्मान समारोह में समाज के विशिष्ट व्यक्तियों को जिन्होंने अपने क्षेत्र में अपने अतुलनीय योगदान से समाज को लाभान्वित किया है। ऐसी प्रतिभाओं को सम्मानित करते हुए मुझे भी गर्व का अनुभव हो रहा है यह सिद्ध करता है कि हमारा देश एक प्रतिभा संपन्न राष्ट्र है।
कार्यक्रम का संचालन रोटेरियन स्तुति मित्तल ने किया इस अवसर पर रो.सी पी अग्रवाल, रो. शैलेंद्र कुमार, रो. के के श्रीवास्तव ,रो. प्रवीण कुमार मित्तल, सचिव अंजना अग्रवाल, कर्णिका,वाई के गोयल, मनीष निर्मल, भारती गुप्ता, विनोद तेलंग, विनीता विभोर, रागिनी व अन्य सदस्य उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button