उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

केदार शिंदे द्वारा निर्देशित और माधुरी शिंदे द्वारा निर्मित बाइपन भारी देवा की स्‍ट्रीमिंग अब सिर्फ डिज्‍नी+ हॉटस्‍टार पर हो रही है 

मुंबई : बाइपन भारी देवा को दुनियाभर के सिनेमाघरों में लोगों ने पसंद किया है। यह फैमिली ड्रामा, हंसी-मजाक और आंसुओं का एक बढि़या संगम है। इस मनोरंजक फिल्‍म में एक-दूसरे से अजनबी छह बहनों की कहानी है, जिन्‍हें मजबूरी में मंगलागौर (विवाहित महिलाओं का त्‍यौहार) प्रतियोगिता के लिये एक साथ होना पड़ता है। क्‍या वे अपने अतीत को जीतकर अपने संघर्षों का सामना कर पाएंगी? इसका जवाब अब आपकी उंगलियों के इशारे पर है, क्‍योंकि यह मूवी डिज्‍नी+ हॉटस्‍टार पर स्‍ट्रीम हो रही है। माधुरी शिंदे द्वारा निर्मित, वैशाली नाइक द्वारा लिखित और केदार शिंदे द्वारा निर्देशित बाइपन भारी देवा में शानदार कलाकारों ने अभिनय किया है। इनमें रोहिणी हट्टंगडी, वंदना गुप्‍ते, सुकन्‍या कुलकर्णी, नूतन असगांवकर, सुरुचि अदारकर और सुचित्रा बेंदेकर शामिल हैं। यह फिल्‍म दर्शकों को भावनाओं से भरी एक रोलर कोस्‍टर राइड पर लेकर जाएगी।

फिल्‍म के निर्देशक केदार शिंदे ने कहा, ‘‘बाइपन भारी देवा’ का निर्देशन करना वाकई एक यादगार अनुभव था, जिसकी मेरे दिल में एक खास जगह है। चूंकि यह फिल्‍म अब डिज्‍़नी+ हॉटस्‍टार पर स्‍ट्रीम हो रही है, इसलिये ‘बाइपन भारी देवा’ का जादू ज्‍यादा से ज्‍यादा दर्शकों पर चलेगा और वह भाषा की सीमाओं के पार जाएगा। मैंने अपनी जिन्‍दगी में मौजूद वास्‍तविक महिलाओं की भावनाओं को देखा है और इस फिल्‍म को अच्‍छा एहसास देने वाला एक ड्रामा बनाकर परिवारों के लिये ज्‍यादा प्रासंगिक बनाया है। यह फिल्‍म बहनों के बीच के प्‍यार की सराहना करती है और इसे दर्शकों से काफी प्‍यार मिला है। आज के प्रगतिशील दर्शकों के लिये बनी यह फिल्‍म हमारे वक्‍त की उभरती जरूरतें दिखाती है।’’

बाइपन भारी देवा में जया की भूमिका निभाने वालीं और समीक्षकों द्वारा सराही गईं अभिनेत्री रोहिणी हट्टंगडी ने कहा, ‘बाइपन भारी देवा’ में जया का किरदार निभाना मेरे लिये बेहद खास अनुभव रहा। मैंने कई ड्रामाज में काम किया है, लेकिन ‘बाइपन भारी देवा’ का एक खास मुकाम है। मैं निजी तौर पर इस कहानी से रिलेट करती हूँ और अपनी साथी कलाकारों के साथ मेरा रिश्‍ता बहन जैसा हो गया है। मैं खुद को इस फिल्‍म के किरदारों में से एक के रूप में कहीं न कहीं जरूर पाती हूँ। हमें साथ लाने में निश्चित रूप से केदार की चतुराई साफ-साफ नजर आती ही है; इसके अलावा हमारी केमिस्‍ट्री, किरदार और डायलॉग्‍स सब-कुछ परफेक्‍ट रहा। अब यह फिल्‍म डिज्‍़नी+ हॉटस्‍टार पर स्‍ट्रीम हो रही है, इसलिये मेरा मानना है कि दर्शक इसका ज्‍यादा मजा लेंगे, क्‍योंकि वे इसे कभी भी देख सकेंगे।’’

पल्‍लवी की भूमिका निभा रहीं अभिनेत्री सुचित्रा बेंदेकर ने कहा, ‘पल्‍लवी की भूमिका निभाना मेरे लिये एक नया सफर था। वह सिर्फ मजेदार नहीं है, वह तड़क-भड़क वाली है, कूल है और आसानी से सबकी चहेती बन जाती है। पल्‍लवी के किरदार ने मुझे कीमती सबक सिखाये। चुनौतियों से गुजरते हुए शांत बने रहना सचमुच तारीफ के काबिल होता है और मैं इस बात की नये सिरे से सराहना कर रही हूँ। मेरा मानना है कि डिज्‍नी+ हॉटस्‍टार के दर्शकों को पल्‍लवी के किरदार से ताजगी देने वाली ऊर्जा मिलेगी। और मुझे बहुत खुशी है कि अब यह मूवी काफी ज्‍यादा दर्शकों तक पहुँचेगी।’’

शशि की भूमिका निभाने वालीं अभिनेत्री वंदना गुप्‍ते ने कहा, ‘बाइपन भारी देवा’ पर्दे पर जिंदगी की एकदम सही झलक दिखाती है। यह वास्‍तविक और प्रासंगिक है। इसे डिज्‍नी+ हॉटस्‍टार पर देखते हुए आप ज्‍यादा गहराई में जाएंगे। शशि से आपको लगाव हो जाएगा, आप उसके कामों को समझकर उसमें खुद को पाएंगी। यह सिर्फ एक फिल्‍म नहीं, बल्कि जीवन का प्रतिबिम्‍ब है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button