उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

शिक्षा भवन के कार्यालयों में घूसखोरी के लिए दीर्घकाल से लम्बित प्रकरणों के समयबद्व निस्तारण के लिए सिटीजन चार्टर लागू कराये जाने का निर्णय

नवनिर्वाचित जिला कार्यकारिणी के जिलाध्यक्ष अनिल शर्मा की अध्यक्षता में हुई बैठक

लखनऊ : शिक्षा भवन के कार्यालयों में घूसखोरी के लिए दीर्घकाल से लम्बित प्रकरणों के समयबद्व निस्तारण के लिए सिटीजन चार्टर लागू कराया जाएगा। यह निर्णय  नवनिर्वाचित जिला कार्यकारिणी की जिलाध्यक्ष अनिल शर्मा की अध्यक्षता में आहूत बैठक में लिया गया।
सेन्टीनियल इण्टर कालेज के सभागार में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी के पदाधिकारियों एवं सदस्यों का संगठन के प्रादेशिक उपाध्यक्ष डा. आर.पी. मिश्र से परिचय कराया गया।

परिचय के समय जिलाध्यक्ष अनिल शर्मा, जिलामंत्री महेश चन्द्र, कोषाध्यक्ष आर.पी. सिंह, आय-व्यय निरीक्षक आलोक पाठक को माला पहनाकर स्वागत किया गया। इसी केे साथ कार्यकारिणी के 6 उपाध्यक्ष, 6 संयुक्त मंत्री तथा 15 कार्यकारिणी कें सदस्यों का भी माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित संयुक्त शिक्षा निदेशक डा. प्रदीप कुमार ने जिला संगठन की सराहना करते हुए कहा कि जिला कार्यकारिणी का निर्विरोध निर्वाचन जिसमें पुराने एवं नये लोगों का समावेश है, सराहनीय है क्योंकि नयी पीढ़ी के साथ पुरानी पीढ़ी के अनुभव का लाभ संगठन को मिलता है। मुख्य अतिथि डा. प्रदीप कुमार ने शिक्षक समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करने के लिए आश्वस्त किया।

विशिष्ट अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार ने कहा कि जिला संगठन द्वारा प्रेषित की गई समस्याओं का वार्ता के माध्यम से निस्तारण किया जाता है। हमारा प्रयास है कि शिक्षको की समस्याएं विभाग स्तर पर लम्बित न रहे। विशिष्ट अतिथि राकेश कुमार ने संगठन के निर्विरोध नवनिर्वाचत पदाधिकारीयों एवं सदस्यों को हार्दिक बधाई दी।
प्रादेशिक उपाध्यक्ष डा. आर.पी. मिश्र के परामर्श से जिलाध्यक्ष अनिल शर्मा द्वारा वरिष्ठ एवं सक्रिय शिक्षकों का जिला संगठन में विभिन्न पदों पर मनोनयन किया गया। जिसकी घोषणा जिलामंत्री महेश चन्द्र द्वारा की गई।
नवनिर्वाचित कार्यकारिणी के पदाधिकरियों एवं सदस्यों को संगठन के महामंत्री नरेन्द्र कुमार वर्मा ने शपथ दिलाई। समारोह में उपस्थित अतिथियों का स्वागत प्रादेशिक उपाध्यक्ष डा. आर.पी. मिश्र ने किया। धन्यवाद ज्ञापन जिलाध्यक्ष अनिल शर्मा ने किया तथा संचालन जिलामंत्री महेश चन्द्र ने किया।

 

समारोह में प्रादेशिक उपाध्यक्ष एवं प्रवक्ता डा. आर.पी. मिश्र, जिलाध्यक्ष अनिल शर्मा, महामंत्री नरेन्द्र कुमार वर्मा, प्रदेशीय मंत्री डा.आर.के. त्रिवेदी, राज्य कार्यकारिणी सदस्य अमीर अहमद, डा. मीता श्रीवास्तव के अलावा जिलामंत्री महेश चन्द्र, कोषाध्यक्ष आर.पी. सिंह, आय-व्यय निरीक्षक आलोक पाठक के साथ ही चन्द्र प्रकाश शुक्ल, अनुराग मिश्र, डा. पी.के.पंत, विश्वजीत सिंह, मन्जू चैधरी, इनायतुल्लाह खां, इन्द्र प्रकाश श्रीवास्तव तथा विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाचार्य एवं शिक्षक/शिक्षिकाएं उपस्थित थे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button