उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

ईडी द्वारा 5वें समन के जारी होने के बाद केजरीवाल उससे बचने के लिए एक और नया बहाना सोच रहे होंगे: वीरेन्द्र सचदेवा

नई दिल्ली : दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा है कि जिस तरह से दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ई.डी. के समन से छिपते भाग रहे हैं उसे देखते हुए एक बार हम फिर यही उम्मीद कर रहे हैं कि ईडी द्वारा 5वें समन जारी होने के बाद केजरीवाल समन से बचने के लिए एक और नया बहाना सोच रहे होंगे।

वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री खुद एक संवैधानिक पद पर बैठे हुए हैं और पिछले चार समन में नए-नए बहाने बनाकर बचने की कोशिश कर उन्होंने संविधान का भी मजाक बनाया है।

उन्होंने कहा कि केजरीवाल को कानूनी प्रक्रिया से भागना नहीं चाहिए बल्कि उन्हें भी अपने कुछ अन्य इंडी साथियों की तरह ईडी के सामने उपस्थित होना चाहिए और ईडी का सामना कर जांच में सहयोग देना चाहिए।

वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा कि केजरीवाल की स्थिति ईडी नोटिस से छिपते छिपाते भाग रहे किसी आर्थिक भगौड़े जैसी हो गई है। असल में अरविंद केजरीवाल जानते हैं कि ई.डी. द्वारा की गई जांच से यह साफ हो गया है कि वह शराब घोटाले के पीछे मुख्य साजिशकर्ता हैं और घोटाले का पैसा उन तक पहुंचा है। इसलिए अब केजरीवाल जितना संभव हो सके जांच से बचने की कोशिश कर रहे हैं।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button