भूतनाथ आदर्श व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने भूतनाथ मार्केट मे संगठन को और अधिक मजबूत करने हेतु बाजार में व्यापारी जोड़ो अभियान चलाया

लखनऊ : भूतनाथ आदर्श व्यापार मंडल के पदाधिकारियो ने भूतनाथ मार्केट में संगठन को और अधिक मजबूत करने के उद्देश्य से तथा एक-एक व्यापारी को भूतनाथ आदर्श व्यापार मंडल संगठन से जोड़ने का अभियान शुरू किया.

भूतनाथ आदर्श व्यापार मंडल के अध्यक्ष कमल अग्रवाल के नेतृत्व में संगठन के पदाधिकारियो ने दुकान दुकान जाकर व्यापारियों को संगठन से जोड़ने के अभियान की शुरुआत की तथा भूतनाथ आदर्श व्यापार मंडल से 30 नए व्यापारियों को जोड़ा.

इस अवसर पर भूतनाथ आदर्श व्यापार मंडल के अध्यक्ष कमल अग्रवाल ने कहा भूतनाथ मार्केट को आदर्श बाजार बनाने का लक्ष्य लेकर आदर्श व्यापार मंडल काम कर रहा है. एक-एक व्यापारियों को संगठन से जोड़ना तथा प्रत्येक व्यापारियों के हितों की रक्षा करना संगठन का प्रमुख उद्देश्य है.

उन्होंने कहा व्यापारी जागरूक होंगे और संगठन से जुड़ेंगे तो निश्चित रूप से सभी समस्याओं का समाधान होगा
कमल अग्रवाल के साथ महामंत्री मनोज अग्रवाल,
मार्केट के वरिष्ठ व्यापारी नेता एवं लखनऊ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अमिताभ श्रीवास्तव ,कृष्णवीर सिंह बंटू , वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेश कुमार, सुमित सिंह, वरिष्ठ संगठन मंत्री अरुण आडवाणी ,सौरभ अरोरा, मीडिया प्रभारी अश्वनी जायसवाल शामिल रहे.

भूतनाथ आदर्श व्यापार के पदाधिकारियों ने भूतनाथ मार्केट के व्यापारियों को अयोध्या के राम मंदिर के फोटो फ्रेम एवं नव वर्ष के कैलेंडर भेंट किया.



