उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

31 जनवरी 2024 को उनकी सेवानिवृत्ति से पहले लेफ्टिनेंट जनरल वी साबिद सैयद को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया

लखनऊ : लेफ्टिनेंट जनरल वी साबिद सैयद, सेना मेडल, कमांडेंट, एएमसी सेंटर एंड कॉलेज, ऑफिसर-इन-चार्ज (ओआईसी) एएमसी रिकॉर्ड और एएमसी के कर्नल कमांडेंट को 29 जनवरी 2024 को लखनऊ छावनी स्थित नायक दीपक सिंह वीर चक्र परेड ग्राउंड में उनकी सेवानिवृत्ति से पहले गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। जनरल ऑफिसर 37 वर्षों की शानदार सैन्य सेवा के बाद 31 जनवरी 2024 को सेवानिवृत्त हो रहे हैं।

लेफ्टिनेंट जनरल वी साबिद सैयद ने सम्मान परेड कमांडर कैप्टन एल लक्ष्मीनारायण द्वारा प्रस्तुत सम्मान गारद टुकड़ी का निरीक्षण किया।

इस कार्यक्रम के दौरान एएमसी सेंटर और कॉलेज, लखनऊ के सैन्य अधिकारी, जूनियर कमीशंड अधिकारी (जेसीओ), जवान और रंगरूट बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button