भारतीय समाज दल के बैनर तले द्वितीय खेल कूद प्रतियोगिता आयोजित

मधुरा : गोवर्धन विधानसभा के ग्राम पंचायत सोन में भारतीय समाज दल के संस्थापक व राष्ट्रीय अध्यक्ष राजू सिंह कुन्तल के के संयोजन में 27 जनवरी 2024 को भारतीय समाज दल के बैनर तले द्वितीय खेल कूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया ।
इस प्रतियोगिता में लड़कों की दौड़ 1600 मी, 800 मी व लोंग जम्प एवं लड़कियों की दौड़ 800 मी व लोंग जम्प का आयोजन कराया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथियों द्वारा युवाओं के प्रेरणास्रोत स्वामी विवेकानंद जी व किसानों के मसीहा चौधरी चरण सिंह जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर व फीता काट कर किया गया। सभी प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहने वाले प्रतिभागियों को मुख्य अतिथियों के हाथों द्वारा ट्रेक सूट, ट्रोफी, मेड़ल दिलवायें गये।

भासद के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजू सिंह कुन्तल इस प्रतियोगिता के बारे में कहा कि प्रतियोगिताएं समय – समय पर कराई जानी चाहिए जिससे युवाओं का साहस, उत्साह, आत्मविश्वास और मनोबल बढ़ सके और यह उनके द्वारा द्वितीय प्रतियोगिता कराई गयी है। मुख्य अतिथि के रूप में गोवर्धन ब्लॉक प्रमुख विपिन सिंह कुन्तल, बल्देव ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि चौधरी चन्द्रपाल सिंह भरंगर, पाली खेड़ा पार्षद अभिजीत कुमार व अन्य अतिथि व समस्त सरदारी एवं हेमराज ठाकुर ग्राम पंचायत सोनउपस्थित रही।



