उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

पंडित गोविंद बल्लभ पंत स्मृति उपवन में मुनाल महोत्सव  6  से 14 फरवरी 2024 तक

लखनऊ : लोक संस्कृति की धरोहर मुनाल की बैठक डॉ. सविता मिश्रा की अध्यक्षता हुई. जिसमें मुनाल महोत्सव  6  से 14 फरवरी 2024 तक भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत स्मृति उपवन नदी के किनारे दोपहर 2:00 बजे से रात्रि 9:00 तक आयोजित करने का निर्णय लिया गया. बैठक में आशुतोष नौटियाल, हर्षिता बिष्ट, रजनीश डोबरियाल, चंदू जोशी, शांति नेगी, ऋचा जोशी, महेश देव, सुनील विश्वकर्मा आदि ने अपने विचार व्यक्त किया.

मेजर विवेक नैथानी ने महोत्सव को नया रूप नया रंग देने का विचार के साथ देश के वीर सिपाहियों को सम्मान देने की बात कही मुनालश्री विक्रम विष्ट ने बताया की उत्तराखंड व उत्तर प्रदेश के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी शहीद व संस्था से जुड़े दिवंगत विभूतियां को संध्या अर्पित की जाएगी जिसमें स्वर्गीय राम मानस स्वर्गीय हर्शपति घीलड़ियाल डॉक्टर सुबोध नेगी मूर्तिकार अवतार सिंह पवार डॉक्टर शिवानंद नौटियाल साहित्यकार शैलेश मटियानी डॉ दिलीप सिंह बाफिला आदि के नाम से विभिन्न क्षेत्र के विद्वानों को सम्मानित किया जाएगा महोत्सव में लुप्त हो रही उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की लोक संस्कृति लोक कला का प्रदर्शन के साथ विभिन्न आयु वर्ग के प्रतिभागियों के लिए गायन वादन नृत्य फैंसी शो चित्रकला आदि की प्रतियोगिता सुश्री नम्रता अनिल व ज्योति रतन के संयोजन में आयोजित की जाएगी. चित्रकला प्रतियोगिता के संयोजक सुप्रसिद्ध नाखूनी चित्रकार रजनीश डोबरियाल रहेंगे स्टाल झूले भी मनोरंजन के लिए लगाए जा रहे हैं जिसमें हस्तशिल्प प्रदर्शनी सरकारी गैर सरकारी विभिन्न प्रदेशों के खाद्य पदार्थ आदि लगाए जा रहे हैं. 6 फरवरी को भगवान श्री राम जी के भक्त श्री हनुमान जी पर आधारित सुंदरकांड की रचना की जाएगी 7 फरवरी को विधिवत उद्घाटन पूर्व मुख्यमंत्री सांसद डा. दिनेश शर्मा द्वारा किया जाएगा.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button