उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

जनपद सहारनपुर के जागरुक कॉलर इनाम जी एवं डॉयल-112 में पीआरवी 4170 पर नियुक्त 06 पुलिस कर्मियो को प्रशस्ति पत्र प्रदान किये गये

लखनऊ : 75वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर पुलिस लाईन परेड ग्राउण्ड जनपद सहारनपुर मे मुख्य अतिथि योगेन्द्र उपाध्याय कैबिनेट मंत्री,उत्तर प्रदेश सरकार (उच्च शिक्षा, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग) द्वारा जनपद सहारनपुर के जागरुक कॉलर इनाम जी एवं डॉयल-112 में पीआरवी 4170 पर नियुक्त 06 पुलिस कर्मियो को प्रशस्ति पत्र प्रदान किये गये ।


26 जनवरी 2024 को 75वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर जनपद सहारनपुर के कॉलर श्री इनाम निवासी ग्राम रोशनपुर उर्फ चन्दनपुर थाना तीतरो, सहारनपुर द्वारा दिनांक 20 जनवरी 2024 को यूपी-112 पर एक्सीडेन्ट की सूचना दी गयी। सूचना पर यूपी-112 द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये एक्सीडेन्ट में घायल व्यक्ति को पीआरवी द्वारा अस्पताल पहुँचाया गया। कॉलर इनाम द्वारा एक जागरुक व जिम्मेदार नागरिक होने का दायित्व निभाकर एक उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया गया।

अपर पुलिस महानिदेशक यूपी-112 श्रीमती नीरा रावत द्वारा मुसीबत के समय यूपी-112 की सहायता लेने वाले कॉलर श्री इनाम एवं उत्कृष्ट रिस्पांस टाईम बनाये रखते हुये कुशल मनोयोग के साथ राजकीय कार्य सम्पादित किये जाने के लिए जनपद सहारनपुर में संचालित पीआरवी-4170 पर नियुक्त 06 पुलिस कर्मियों को गणतंत्र दिवस के मौके पर सम्मानित किए जाने का निर्णय लिया गया।

गणतंत्र दिवस के अवसर पर पुलिस लाईन परेड ग्राउण्ड में मुख्य अतिथि योगेन्द्र उपाध्याय कैबिनेट मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार (उच्च शिक्षा, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी) व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक,सहारनपुर द्वारा जागरुक कॉलर एव पीआरवी कर्मियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किये गये।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button