उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

रिश्तों से नहीं दीवानगी से जुड़ेंगे ‘डांस दीवाने’: कलर्स डांस महोत्सव का एक और ब्लॉकबस्टर सीज़न वापस लेकर आया है

लखनऊ : डांस के उल्लासपूर्ण ब्रह्मांड में, महानता को बस मूव्स से नहीं मापा जाता है, यह डांस के प्रति रोमांचक दीवानगी से जगमगाती है। ‘बिग बॉस’ के अभूतपूर्व सीज़न के बाद, कलर्स अब डांस के प्रति जुनून का जश्न मना रहा है, और यह 3 फरवरी 2024 से हर शनिवार और रविवार रात 9:30 बजे अपनी घरेलू फ्रेंचाइजी ‘डांस दीवाने’ को वापस लाएगा। पिछले सीज़न में विभिन्न डांस फॉर्म्स को सफलतापूर्वक प्रदर्शित करने और ‘अब हर एज को मिलेगा स्टेज’ मंत्र के साथ अपनी समावेशिता का समर्थन करने के बाद, यह सीज़न अल्टीमेट डांस दीवाने के प्रतिष्ठित खिताब हेतु प्रतिस्पर्धा करने के लिए तीन पीढ़ियों की नई प्रतिभाओं का स्वागत करता है। सदाबहार माधुरी दीक्षित नेने इस सीज़न में जज के सिंहासन पर फिर से आसीन होंगी, साथ ही एक नया और रोमांचक ट्विस्ट जोड़ते हुए, बॉलीवुड के प्रिय अन्ना, सुनील शेट्टी ने जजों के पैनल में अपनी शुरुआत करते हुए, शो में नया आयाम जोड़ेंगे। यह मंच और भी अधिक जीवंत होने वाला है क्योंकि देश की पसंदीदा लाफ्टर क्वीन भारती सिंह इस डांस महोत्सव में करिश्माई मेज़बान की भूमिका निभाएंगी।

‘आपके परिवार से हमारे परिवार तक’ के सिद्धांत के साथ, यह प्रतिष्ठित डांस फ्लोर कला के लिए अपनी दीवानगी से बंधे भारत की पहली डांस फैमिली का निर्माण करके इतिहास में अपना नाम दर्ज करने के लिए तैयार है। इस डांस उत्सव के जज न केवल डांस परिवारों की विवेचना करेंगे बल्कि उनके जैविक संबंधों के बजाय उनकी प्रतिभा के आधार पर यह परिवार बनाएंगे। तीन पीढ़ियों के कलाकारों को एक असाधारण अवसर देते हुए, यह सीज़न ग्रैंडपैरेंट्स, जीवंत अंकल, आंट, चंचल बच्चों, केयरिंग पैरेंट्स, और उत्साही भतीजियों और भतीजों को एक शानदार मंच पर साथ लाएगा। इस बड़े खुशहाल भारतीय परिवार के सदस्य हर उम्र समूह के प्रतिभागी हैं जिनमें खून का ही नहीं बल्कि अपनी डांस के प्रति जुनूनू का संबंध है। उम्र और शैली-संबंधी सीमाओं से मुक्त होकर, यह सबसे बड़ा डांस बैटल प्रतियोगियों को अपने अद्भुत प्रदर्शन के साथ डांस के प्रति अपने जुनून को बढ़ाने की चुनौती देता है। ड्रीम्स वॉल्ट मीडिया द्वारा निर्मित, ‘डांस दीवाने स्पेशल पार्टनर राजधानी बेसन’ का प्रीमियर 3 फरवरी 2024 को होगा और हर शनिवार और रविवार को रात 9:30 बजे कलर्स पर प्रसारित होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button