उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

दंत सम्वर्ग पीएमएस एसोसिएशन के प्रथम वार्षिक प्रादेशिक अधिवेशन में सरकारी चिकित्सकों ने उठाई मांगें

पुरानी पेंशन बहाली, रिटायरमेंट आयु, वीआरएस और दंत सम्वर्ग चिकित्सकों की मांगे उठी पीएमएस ऑफिसर्स रिटायर्ड वेलफेयर एसोसिएशन के प्रथम प्रादेशिक वार्षिक अधिवेशन में

लखनऊ। प्रोविंशियल मेडिकल सर्विसेज ऑफिसर्स रिटायर्ड वेलफेयर एसोसिएशन दंत सम्वर्ग उत्तर प्रदेश द्वारा दोपहर में राजधानी के यूपी प्रेस क्लब में वार्ता तथा उसके बाद एक निजी होटल में प्रथम प्रादेशिक वार्षिक अधिवेशन का आयोजन किया गया। प्रेस वार्ता में उत्तर प्रदेश के सरकारी डॉक्टर्स की मांगों को प्रमुखता से उठाया गया।

पीएमएस ऑफिसर्स रिटायर्ड वेलफेयर एसोसिएशन के महामंत्री डॉ आर के सैनी ने मांगों को लेकर कहा कि पुरानी पेंशन योजना बहाली, रिटायरमेंट आयु बढ़ाने के फैसले को वापस लिया जाए, वीआरएस का प्रावधान लागू किया जाए, पीएमएस एसोसिएशन के चुनाव करवाए जाए, डिप्टी सीएम बृजेश पाठक की सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए एसोसिएशन लगातार आवाज उठाती रही है और हमारा संघर्ष अभी भी जारी है।

पीएमएस ऑफिसर्स रिटायर्ड वेलफेयर एसोसिएशन दंत सम्वर्ग के स्टेट कॉर्डिनेटर डॉ स्वयं प्रकाश ने मांगों को लेकर कहा कि दंत सम्वर्ग का कैडर रिव्यू किया जाए, दंत सेवाओं का सुदृढ़ीकरण किया जाए, दंत चिकित्सा का बजट बढ़ाया जाए, दंत चिकित्सा उपकरणों को मानकों के अनुसार व्यवस्थित करवाए जाए, कर्मियों के लिए दिशानिर्देश जारी किए जाए। इसके लिए उन्होंने कुछ सुझाव और प्रस्ताव को सरकार को दिए।

शाम को पीएमएस ऑफिसर्स रिटायर्ड वेलफेयर एसोसिएशन दंत सम्वर्ग के प्रथम प्रादेशिक वार्षिक अधिवेशन में दंत चिकित्सकों ने अपनी समस्याएं बताई जिसको लेकर एसोसिएशन ने दंत सम्वर्ग चिकित्सकों और कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button